Rajasthan

दर्शन कर लौट रहे थे यात्री… चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले – हिंदी

X
title=

Alwar Fire Incident: दर्शन कर लौट रहे थे यात्री… चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले

 

arw img

Alwar Fire Incident: राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई. वहीं, कार में सवार एक व्यक्ति किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री श्योपुर के रहने वाले थे और वैष्णो देवी मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में यह भयावह हादसा हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान पूरी तरह से नहीं हो सकी है, क्योंकि आग में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. साथ ही घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj