Business

Stock Tips : गिरते बाजार में भी रॉकेट बना ये शेयर, अब ब्रोकरेज ने दी बड़ी सलाह

Last Updated:April 22, 2026, 17:05 IST

Stock Tips : इस महीने में वोडाफोन आइडिया शेयर में जोरदार तेजी आई है और ब्रोकरेज ने आगे और बढ़त की उम्‍मीद जताई है. इस तेजी के पीछे का सबसे बड़ा कारण कंपनी को एजीआर (AGR) बकाया मामले में मिली राहत और टैरिफ बढ़ोतरी की संभावनाएं मानी जा रही हैं.

ख़बरें फटाफट

गिरते बाजार में भी रॉकेट बना ये शेयर, अब ब्रोकरेज ने दी बड़ी सलाह Zoomकंपनी को एजीआर पर मिली राहत से निवेशक गदगद हैं. (Photo :AI)

नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में इस महीने उथल-पुथल जारी है. आज सेंसेक्‍स 756 अंक गिरकर 78516 पर बंद हुआ है. लेकिन, बाजार के हिचकोले खाने का असर वोडाफोन आइडिया के शेयर पर नहीं दिख रहा है और अप्रैल में अब तक 12 फीसदी का उछाल ले चुका है. आज आज इंट्राडे में इस शेयर में तेजी आई और यह एक बार 9.61 रुपये तक पहुंच गया. लेकिन, शाम को यह हल्‍की गिरावट के साथ 9.51 रुपये पर बंद हुआ. इस महीने वोडाफोन आइडिया शेयर में आई तेजी ने न केवल रिटेल निवेशकों का ध्यान खींचा है, बल्कि अब बड़े ब्रोकरेज हाउस के रडार पर भी यह आ गया है.

बजाज ब्रोकिंग के टेक्निकल एनालिस्ट्स का कहना है कि वोडाफोन आइडिया के शेयरों में अभी और जान बाकी है और आने वाले समय में यह शेयर 11.60 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है. मौजूदा बाजार भाव से तुलना करें तो यह लगभग 21.5 फीसदी की संभावित बढ़त का संकेत है. विश्लेषकों का मानना है कि पिछले 3-4 महीनों की गिरावट के बाद अब शेयर ने एक मजबूत ‘सपोर्ट जोन’ तैयार कर लिया है.

क्‍यों आई जोरदार तेजी

ब्रोकरेज का कहना है कि इस तेजी के पीछे का सबसे बड़ा कारण कंपनी को एजीआर (AGR) बकाया मामले में मिली राहत और टैरिफ बढ़ोतरी की संभावनाएं मानी जा रही हैं. कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए लगभग 87,695 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान पर फिलहाल रोक लगा दी है. इस मामले का पुनर्मूल्यांकन जून 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे कंपनी को नकदी संकट से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी.टेक्निकल मोर्चे पर वोडाफोन आइडिया काफी मजबूत नजर आ रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, 8 से 8.50 रुपये का स्तर इस शेयर के लिए एक चट्टान जैसा सपोर्ट साबित हुआ है, जहां से इसने जोरदार वापसी की है.

शेयर अपने 200 दिन के औसत (Moving Average) स्तर के ऊपर बना हुआ है, जिसे तकनीकी भाषा में दीर्घकालिक मजबूती का संकेत माना जाता है. रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी ऊपर की ओर इशारा कर रहा है, जो यह बताता है कि शेयर में खरीदारी का रुझान (Positive Trend) बना हुआ है. चार्ट पर यह शेयर अपने पुराने ‘डाउनट्रेंड’ को तोड़कर बाहर निकल चुका है.

टैरिफ में हो सकती है बढ़ोतरी

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों का अनुमान है कि जुलाई तिमाही में टेलीकॉम कंपनियां अपने टैरिफ में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं. यह कदम प्रति यूजर औसत कमाई (ARPU) में होने वाली गिरावट को रोकने के लिए उठाया जाएगा. हालांकि, ब्रोकरेज ने यह भी आगाह किया है कि इस टैरिफ हाइक के बावजूद मुनाफे पर दबाव रह सकता है और वित्त वर्ष 2027 में EBITDA में 2 से 5 प्रतिशत की कमी आ सकती है. वोडाफोन आइडिया के मामले में यह दबाव थोड़ा ज्यादा हो सकता है, लेकिन टैरिफ का चक्र समय पर शुरू होना कंपनी के भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा.

 (Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

April 22, 2026, 17:05 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj