कांग्रेस विकास से परेशान! डिप्टी सीएम बैरवा बोले- नारी शक्ति वंदन पर कर रही राजनीति

होमवीडियोराजस्थान
कांग्रेस विकास से परेशान! डिप्टी सीएम बैरवा बोले- नारी शक्ति वंदन पर कर रही राजनीति
कांग्रेस विकास से परेशान! डिप्टी सीएम बैरवा बोले- नारी शक्ति वंदन पर कर रही राजनीति
Rajasthan Politics: राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कांग्रेस पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को महिलाओं का अपमान करार दिया है. जयपुर में दिए बयान में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रुख देश की आधी आबादी के सम्मान के खिलाफ है. डॉ. बैरवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा से महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी देने के पक्ष में रही है और आगे भी इस दिशा में कार्य करती रहेगी. डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास कार्यों से परेशान है और इसलिए ऐसे मुद्दों पर राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में सभी राजनीतिक दलों से सहयोग करने की नसीहत भी दी. बैरवा ने दावा किया कि बीजेपी महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.




