Rajasthan

सचिन पायलट पर बीजेपी और कांग्रेस में घमासान! गहलोत ने कसा तंज, कहा- वे जानते हैं पार्टी छोड़ने का अंजाम

Last Updated:April 27, 2026, 18:24 IST

Ashok Gehlot And Sachin Pilot Rajasthan Politics: राजस्थान में सचिन पायलट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. एक तरफ बीजेपी के कुछ लोग उन्हें अच्छा नेता बता रहे तो उसी पार्टी के अन्य लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे. बीजेपी में मदन राठौड़ पायलट की तारीफ कर रहे वहीं राधामोहन दास अग्रवाल भला-बुरा बता रहे. इसी बीच पायलट की ही पार्टी के और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्रा ने ऐसा बयान दिया कि लोग भ्रम में पड़ गए हैं.पायलट पर BJP-कांग्रेस में घमासान! गहलोत का तंज, कहा- सचिन जानते हैं अंजामZoomसचिन पायलट पर सियासी घमासान, बीजेपी-कांग्रेस के बदले सुर

जयपुर. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर हलचल तेज हो गई है. बयान एक, लेकिन मतलब कई निकाले जा रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों तरफ से आ रहे अलग-अलग सुरों ने माहौल को और गरमा दिया है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तंज इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना गया. अब सवाल वही पुराना, क्या पायलट कहीं जाने वाले हैं या ये सिर्फ सियासी बयानबाजी है.

दरअसल पूरा मामला तब गर्माया जब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सचिन पायलट को लेकर एक बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि पायलट अच्छे नेता हैं लेकिन गलत पार्टी में हैं. साथ ही यह भी कहा कि उन्हें राष्ट्र प्रथम की भावना से फैसला करना चाहिए. इस बयान को तुरंत ही राजनीतिक गलियारों में अलग नजर से देखा गया. कई लोग इसे बीजेपी की तरफ से इशारा मानने लगे कि शायद पायलट के लिए दरवाजा खुला है.

बीजेपी में ही अलग-अलग सुर, बयान पर बयान से बढ़ी चर्चामदन राठौड़ के बयान के बाद जैसे ही चर्चाएं तेज हुईं, बीजेपी के ही प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल सामने आए और उन्होंने पूरी तस्वीर बदल दी. उन्होंने साफ तौर पर पायलट पर तीखा हमला बोला. उन्हें बहरूपिया तक कहा और यहां तक बोल दिया कि उनकी एक टांग इधर है और एक उधर. साथ ही उन्हें यूपी का भगोड़ा भी बताया.

यहीं से मामला और उलझ गया. एक तरफ बीजेपी का एक नेता तारीफ कर रहा है, दूसरी तरफ दूसरा नेता उसी नेता पर सवाल उठा रहा है. इससे यह साफ नहीं हो पा रहा कि पार्टी की लाइन आखिर है क्या. लेकिन इतना जरूर है कि पायलट का नाम फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है.

गहलोत का तंज, बोले पायलट अब समझ चुके हैं
इस पूरे घटनाक्रम में अशोक गहलोत भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने मौके पर तंज कसते हुए कहा कि पायलट अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस छोड़ने का अंजाम क्या होता है. उनके मुताबिक अब पायलट कांग्रेस छोड़ने के बारे में नहीं सोचेंगे. गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी ने पहले पायलट को गुमराह किया था.

उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में- गहलोत
इसी मामले में उनसे एक सवाल किया गया कि भाजपा प्रभारी ने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहाँ रहती है. इस पर जवाब देते हुए गहलोत कहते हैं कि ‘उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी. अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को. सचिन पायलट जी को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं. ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में.’

यहां से शुरू हुआ वार-पलटवार का सिलसिलापिछले कुछ दिनों से गहलोत और पायलट के बीच बयानबाजी चल रही है. लेकिन इसी बीच दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर में दोनों की मुलाकात भी हुई. पायलट खुद गहलोत की कार तक पहुंचे और दोनों ने हाथ मिलाया. उस वक्त गहलोत ने मीडिया की तरफ देखकर मजाकिया अंदाज में कहा कि अब मत कहना कि हम दोनों में बनती नहीं.

अब हालात ऐसे हैं कि बयान कुछ और कह रहे हैं और तस्वीरें कुछ और. राजस्थान की सियासत में पायलट को लेकर ये खींचतान आगे क्या मोड़ लेगी, ये आने वाले दिनों में साफ होगा. फिलहाल इतना तय है कि मामला अभी थमने वाला नहीं है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

April 27, 2026, 18:19 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj