Turai Moong Dal Recipe: तुरई की सब्जी खाते-खाते ऊब गए? मूंग दाल के साथ बनाएं ये झटपट और स्वादिष्ट रेसिपी

Last Updated:August 24, 2026, 09:20 IST
Turai Moong Dal Recipe: धौलपुर में बारिश के मौसम में तुरई और मूंग दाल की सब्जी काफी पसंद की जा रही है. गृहिणी प्रभा शर्मा ने इसे बनाने की आसान विधि बताई. सबसे पहले तुरई को गर्म पानी से धोकर छील लें. कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म कर हींग-जीरे का तड़का लगाएं. फिर टमाटर-हरी मिर्च पेस्ट और मसाले भूनें. इसके बाद कटी तुरई, धुली मूंग दाल और पानी डालकर 5-10 मिनट ढककर पकाएं. धनिया पत्ती से गार्निश कर इसे रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म परोसें.
ख़बरें फटाफट
धौलपुर : बारिश के मौसम में अक्सर कुछ अलग और पौष्टिक खाने का मन करता है. अगर आप भी रोज की साधारण सब्जियों से ऊब चुके हैं, तो तुरई और मूंग दाल की जुगलबंदी से बनी सब्जी जरूर आजमाएं. तुरई की साधारण सब्जी तो हर घर में बनती ही है, लेकिन जब इसमें धुली मूंग दाल मिलाई जाती है, तो इसका स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाते हैं. राजस्थान के धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में यह पारंपरिक सब्जी खूब पसंद की जाती है. इसे हल्का चटपटा बनाया जाता है और इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता.
धौलपुर की गृहिणी प्रभा शर्मा के अनुसार, इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से लाई गई ताजी तुरई को गुनगुने या गर्म पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. इससे तुरई पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी पूरी तरह निकल जाती है. इसके बाद तुरई को छीलकर छोटे-छोटे वर्गाकार टुकड़ों में काट लें. साथ ही ताजी हरी मिर्च और टमाटर को धोकर बारीक काट लें या मिक्सी में इनका एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.
तड़का और मसाला पकाने का तरीकागैस पर कढ़ाई रखकर उसमें आवश्यकतानुसार सरसों का तेल डालें. तेल के अच्छी तरह गर्म होने पर इसमें चुटकी भर हींग और जीरा डालें. जीरा चटकने के बाद इसमें तैयार किया गया टमाटर और हरी मिर्च का पेस्ट डालें. अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला मिलाकर धीमी आंच पर भूनें. मसालों को तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण से तेल अलग न होने लगे और बेहतरीन खुशबू न आने लगे.
मूंग दाल के साथ ऐसे पकाएं सब्जीजब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब कढ़ाई में कटी हुई तुरई डाल दें और मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं. इसके बाद एक कटोरी धुली मूंग दाल को साफ पानी से धोकर कढ़ाई में डाल दें. साथ ही सब्जी की ग्रेवी के लिए लगभग एक कटोरी पानी मिलाएं. अब कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकने दें. भाप में तुरई और मूंग दाल बहुत जल्दी गलकर तैयार हो जाती हैं.
परोसने का तरीकासब्जी के पूरी तरह पक जाने के बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. यह हल्की चटपटी सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को खूब पसंद आती है. कम समय में झटपट बनने के कारण घर में अचानक मेहमान आने पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है. इसे गर्मागर्म रोटी, पूरी या पराठे के साथ परोसें.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 09:20 IST



