Rajasthan

उदयपुर की फेमस मसालेदार कचौरी I udaipur news I local18

होमफोटोलाइफ़फूड

उदयपुर की फेमस कचौरी का स्वाद लेना न भूलें, इन 5 दुकानों पर उमड़ती है भीड़

Last Updated:July 08, 2026, 19:42 IST

झीलों और महलों की नगरी उदयपुर सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि लाजवाब खान-पान के लिए भी मशहूर है. यहां की कुरकुरी और मसालेदार कचौरी का स्वाद लेने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग खास दुकानों पर पहुंचते हैं. जानिए उदयपुर की उन 5 फेमस कचौरी दुकानों के बारे में, जहां हर दिन स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.

झीलों और महलों के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाला उदयपुर अपने स्वादिष्ट खान-पान के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. यहां आने वाले पर्यटक सिर्फ फतेहसागर, पिछोला और सिटी पैलेस ही नहीं घूमते, बल्कि शहर की मशहूर कचौरी का स्वाद भी जरूर लेते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय तक, उदयपुर की कई ऐसी दुकानें हैं, जहां गर्मागर्म कचौरी खाने वालों की रोज लंबी कतारें लगती हैं. अगर आप भी उदयपुर घूमने आ रहे हैं या शहर में रहते हुए बेहतरीन कचौरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन पांच दुकानों पर जरूर जाएं.

जोधपुर मिष्ठान, टाउन हॉल रोड<br />अगर आपको आलू और प्याज की कचौरी पसंद है, तो टाउन हॉल रोड स्थित जोधपुर मिष्ठान जरूर जाएं. यहां की ताजी और स्वादिष्ट कचौरी के साथ मिलने वाली चटनी स्वाद को और भी बढ़ा देती है. सुबह के समय यहां अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

प्रताप कचौरी, सूरजपोल<br />सूरजपोल स्थित प्रताप कचौरी अपनी हींग वाली कचौरी और खास इमली के पानी के लिए जानी जाती है. यहां की कचौरी का अलग स्वाद लोगों को बार-बार आने के लिए मजबूर कर देता है.कई लोग खास तौर पर सिर्फ हींग कचौरी खाने यहां पहुंचते हैं.

Add as Preferred Source on Google

लाल कचौरी, अस्थल मंदिर मार्ग<br />करीब 100 साल पुरानी यह दुकान उदयपुर की पहचान बन चुकी है. अस्थल मंदिर मार्ग पर स्थित लाल कचौरी अपनी पारंपरिक रेसिपी और पुराने स्वाद को आज भी बरकरार रखे हुए है.वर्षों से एक ही स्वाद मिलने के कारण यह दुकान लोगों की पसंदीदा बनी हुई है.

अमृत मिष्ठान, मार्शल चौराहा<br />मार्शल चौराहा स्थित अमृत मिष्ठान अपनी दाल की कचौरी के लिए प्रसिद्ध है. यहां की गर्मागर्म कचौरी के साथ मिलने वाली चटनी और तली हुई हरी मिर्च लोगों को खूब पसंद आती है. सुबह नाश्ते के समय यहां काफी भीड़ रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj