आज का तुला राशिफल : आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, रुका हुआ धन आएगा वापस, घर से बाहर जाने से पहले माथे पर लगाएं यह चीज

Last Updated:December 18, 2025, 00:07 IST
Aaj Ka Tula Rashifal : तुला राशि के जातकों के लिए 18 दिसंबर आर्थिक रूप से मजबूत संकेत लेकर आया है. चंद्रमा के दूसरे भाग में होने से रुका धन वापस मिलने और सेविंग्स प्लान मजबूत होने के योग हैं. हालांकि वाणी में कठोरता रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए संयम जरूरी है. सही संवाद और छोटे उपाय आज धन, करियर और संबंधों में संतुलन बनाए रखेंगे.
अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 18 दिसंबर यानी आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. चंद्रमा के दूसरे भाग में विराजमान रहने के कारण आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं. हालांकि आज तुला राशि के जातकों को अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, क्योंकि वाणी की तीखापन आज किसी पुराने और गहरे रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकता है.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार आज चंद्रमा तुला राशि के दूसरे भाग यानी धन और वाणी के भाग में गोचर कर रहे हैं. आर्थिक दृष्टि से आज दिन अत्यंत शुभ है. आज न केवल रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बल्कि सेविंग्स को लेकर कोई बड़ा और ठोस प्लान भी बन सकता है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा.
वाणी पर रखें संयम चंद्रमा के दूसरे भाग में होने के कारण आज आपकी वाणी में अनजाने में कठोरता आ सकती है. विशेष रूप से पारिवारिक मामलों में कोई ऐसा शब्द निकल सकता है, जिससे रिश्तों में तनाव पैदा हो जाए. वाणी के कारण घर का माहौल भी बिगड़ सकता है, इसलिए आज सोच-समझकर और संयमित भाषा का प्रयोग करें.
लव लाइफ में बनाए रखें नरमी तुला राशि के प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन सतर्कता मांगता है. पार्टनर से बातचीत के दौरान व्यवहार में नरमी रखें. लवर्स आज बेवजह शक करने और पुरानी बातों को दोहराने से बचें. यदि संवाद में मिठास बनी रही, तो शाम के समय पार्टनर के साथ अच्छा और यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा.
करियर में मिलेगा सहयोग करियर के लिहाज से भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. देवगुरु बृहस्पति की कृपा से वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का दबाव अपेक्षाकृत कम रहेगा और माहौल अनुकूल बना रहेगा.
आज अवश्य करें ये उपाय आज गुरुवार है और मासिक शिवरात्रि का विशेष संयोग भी बन रहा है. ऐसे में तुला राशि के जातक घर से निकलने से पहले माथे पर केसरिया हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं. साथ ही संभव हो तो किसी मंदिर में पीले फूल या केले का दान करें. इन उपायों से आज आपके रिश्तों में मधुरता आएगी और धन में भी बरकत बनी रहेगी.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
December 18, 2025, 00:07 IST
homerajasthan
आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, रुका हुआ धन आएगा वापस,बाहर जाने से पहले करें ये काम



