Sports

Vaibhav Sooryavanshi AI ​​chip in bat: वैभव सूर्यवंशी ने अपने बैट में AI चिप को लेकर पहली बार रिएक्ट किया है.

होमखेलक्रिकेट

वैभव ने बैट में AI चिप को लेकर दिया रिएक्शन, सुनकर शर्मसार हो जाएगा पाकिस्तानी

Last Updated:April 29, 2026, 18:01 IST

Vaibhav Sooryavanshi reacts to AI ​​chip: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विस्फोटक बैटिंग से धूम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक अजीब बयान दिया था. नौमान ने कहा था कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसकी वजह से वह लंबे-लंबे शॉट लगाते हैं. वहीं, अब वैभव ने भी पाकिस्तानी एक्सपर्ट के बयान पर रिएक्ट किया है.वैभव ने बैट में AI चिप को लेकर दिया रिएक्शन, सुनकर शर्मसार हो जाएगा पाकिस्तानीZoomबैट में AI चिप पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन

नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा रहे हैं. वैभव की इस तूफानी बल्लेबाजी की गूंज पड़ोसी देश पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है. हालांकि, भारत के इस उभरते हुए स्टार की दमदार बल्लेबाजी को देख जलनखोर पाकिस्तानी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हैं. यही कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव के धुआंधार शतक पर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज का दिमाग चकरा गया और कहा कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसके कारण वह लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स के अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वैभव से पूछा गया कि क्या उनके बैट में AI चिप लगा हुआ है. इस पर वैभव ने कहा, “भगवान ने लगा कर दिया है. उपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाकर दे रहा हूं. उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं.” बैट में AI चिप पर वैभव का ये रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

𝘉𝘢𝘵 𝘱𝘦 𝘈𝘐 𝘤𝘩𝘪𝘱 𝘩𝘢𝘪 𝘬𝘺𝘢 𝘵𝘶𝘮𝘩𝘢𝘳𝘦?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj