Business

बैंक से ज्यादा ब्याज चाहिए? कॉरपोरेट एफडी में पाएं 9.20% तक रिटर्न, जानिए टॉप 10 स्कीम

Corporate FD: बैंक एफडी से अब मन मुताबिक रिटर्न नहीं मिल रहा तो कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हो जाइए. कुछ नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां (NBFCs) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (HFCs) 9.20% तक का ब्याज दे रही हैं, जो सामान्य बैंक एफडी से कहीं ज्यादा है. लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा रिटर्न के साथ थोड़ा क्रेडिट रिस्क भी जुड़ा होता है.

क्रेडिट रिस्क को समझने का आसान तरीका है क्रेडिट रेटिंग देखना. CRISIL, ICRA और CARE जैसी एजेंसियां कंपनियों की वित्तीय स्थिति बताती हैं. रेटिंग जितनी अच्छी होगी, कॉरपोरेट एफडी उतनी सुरक्षित होगी. आइए जानते हैं वो टॉप 10 कॉरपोरेट FDs के बारे में-

टॉप 10 कॉरपोरेट FDs और उनका रिटर्न (14 जनवरी 2026 तक)

1. Muthoot Capital Services Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL A+/Stable3 साल का टेन्योर: 8.95%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.25% एक्‍स्‍ट्रा ब्‍याज

2. Manipal Housing Finance Syndicate Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: ACUITE A3 साल का टेन्योर: 8.25%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.25%

3. Shriram Finance

क्रेडिट रेटिंग: ICRA AA+ (Stable), IND AA+/Stable3 साल का टेन्योर: 7.60%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.50%नोट: मासिक रेस्ट पर एक्स्ट्रा 0.15% सालाना रिन्यूअल पर

4. Can Fin Homes Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: ICRA AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 7.50%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.25–0.50%

5. Mahindra Finance

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AAA/Stable, IND AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 7%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.10–0.25%

6. Sundaram Home Finance

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AAA/Stable, ICRA AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 7%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.35–0.50%

7. Bajaj Finance Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AAA/Stable, ICRA AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 6.95%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.35%

8. PNB Housing Finance Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AA+ (Stable), CARE AA+ (Stable)3 साल का टेन्योर: 6.90%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.25% (1 करोड़ तक जमा पर)

9. ICICI Home Finance

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AAA/Stable, ICRA AAA/Stable, CARE AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 6.90%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.35%

10. LIC Housing Finance Ltd.

क्रेडिट रेटिंग: CRISIL AAA/Stable3 साल का टेन्योर: 6.85%सीनियर सिटीजन एक्स्ट्रा: 0.25%

ध्यान रखने वाली बातें- 

अंधाधुंध निवेश न करें.
रेट, टेन्योर और क्रेडिट रेटिंग की तुलना करें.
प्रीमेच्योर क्लोजर से बचें, इससे ब्याज कम हो सकता है.
एफडी केवल एक विकल्प है, निवेश को डाइवर्सिफाई करें.
सही रेटिंग और ब्याज का संतुलन देख कर निवेश करें, कभी-कभी थोड़ा कम रेट लेकिन ज्यादा सुरक्षित FD बेहतर साबित होती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj