ग्राउंड रिपोर्ट: ‘बस बहुत हुआ!’ ट्रक ड्राइवर्स की इस पहल ने बड़े हादसों को पहले ही रोक दिया, सब दंग रह गए

Last Updated:November 22, 2025, 14:57 IST
Road Safety Ground Report: सड़क हादसों को रोकने के लिए ट्रक चालकों ने स्वयं आगे बढ़कर महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाए हैं. उन्होंने अपने वाहनों पर चेतावनी रिफ्लेक्टर, ब्रेक चेकिंग, नाइट विजिबिलिटी मार्किंग और सुरक्षित ड्राइविंग नियम जैसे उपाय लागू किए हैं. इससे हाईवे पर दुर्घटनाओं का खतरा काफी कम होने की उम्मीद है और ड्राइवरों में जागरूकता भी बढ़ रही है.
पाली: जोधपुर और पाली रोड पर लगातार बढते सडक हादसों के बीच एक ऐसी अनूठी तस्वीर उस वक्त देखने को मिली जब पाली जिला प्रशासन द्वारा हाइवे पर ट्रक चालकों को रूकवाकर उनकी आंखो की जांच की गई. आंखो की जांच करने के साथ ही मौके पर ही 364 चालकों को चश्मे भी वितरित किए गए ताकि विजन कम होने की वजह से ट्रक चालक सडक हादसे का शिकार न हो जाए. यह अक्सर देखने को मिलता भी है कि आंखे कमजोर होने के चलते कई बार दूर से आगे खडे वाहन नहीं दिखते जिसके चलते हादसे देखने को मिलते है.
यह अभियान लगातार जारी है इसके तहत पहले दिन 673 चालकों की जांच की गई. इस तरह के अभियान से एक बार तो ट्रक चालक भी हैरान रह गए कि आखिर उनको इस तरह से क्यो रोका जा रहा है.
हादसे रोकने के लिए जरूरी पहल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश की पालना में पाली जिले में आने वाले गजानंद टोल प्लाजा के पास इस अभियान के तहत ट्रक चालकों की आंखो की जांच की गई. एक-एक ट्रक चालक को रूकवाने के साथ ही उनकी आंखो की जांच की जिनके चश्मे की जरूरत थी उनको चश्मे वितरित किए तो वही जिनको दवाई देनी थी उनको दवाई देने का काम भी किया गया. बडी संख्या में ट्रक चालकों ने भी अपनी आंखो की जांच करवाने के लिए रूकते हुए नजर आए.
ट्रक चालक भी रह गए हैरान हाईवे पर अक्सर पुलिस के चालान काटने या फिर इस तरह की गतिविधिया देखने को मिलती है. मगर पहली बार ट्रक चालक भी हैरान रह गए कि इस तरह उनको सड़क हादसों से बचाने के लिए इस तरह की अनूठी पहल सरकार द्वारा की गई जिसमें जिला प्रशासन से लेकर टोल कर्मियों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई. पाली के जिला कलेक्टर एलएन मंत्री से लेकर सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल भी इसकी मॉनिटरिंग करते नजर आए. तो वही बांगड अस्पताल की चिकित्सकों की टीमो ने अपना योगदान देते हुए आंखो की जांच की.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
First Published :
November 22, 2025, 14:57 IST
homerajasthan
‘बस बहुत हुआ!’ ट्रक ड्राइवर्स की इस पहल ने बड़े हादसों को पहले ही रोक दिया


