Entertainment
‘हमसे भूल हो गई हमका माफी दई दो…’, रेखा से कान पकड़ अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, किशोर कुमार ने गाया था गाना

अगर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा प्यार की जाने वाली जोड़ियों की बात हो तो यकीनन एक नाम अमिताभ बच्चन और रेखा का होगा. जिन्हें देखने के लिए आज भी फैंस की आंखें तरसती हैं. एक वक्त था जब दोनों ने साथ में जमकर काम किया था और एक से एक हिट दी थी. ऐसी ही एक फिल्म थी राम बलराम, जिसमें दोनों साथ नजर आए थे. इसी फिल्म का गाना था हमसे भूल हो गई हमका माफी दे दो. इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था. गाने के सीन में अमिताभ बच्चन के किरदार से रेखा का किरदार रूठा हुआ था, जिसे वह मनाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



