Rajasthan

दिल्ली में तैनात अलवर के जज अमन ने आखिरी बार फोन पर क्या कहा? किससे की थी बात

X
title=

दिल्ली में तैनात अलवर के जज अमन ने आखिरी बार फोन पर क्या कहा? किससे की थी बात

 

arw img

Judge Aman Sharma Case: राजस्थान के Alwar से जुड़ी एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. दिल्ली में कोर्ट में तैनात जज Aman Sharma ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उनके परिवार और परिचितों में गहरा सदमा है. रविवार को उनका शव अलवर स्थित घर पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली कैडर के कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले अमन शर्मा ने अपने पिता को फोन कर दिल्ली बुलाया था. बताया जा रहा है कि उन्होंने बातचीत में कहा था कि वह जिंदगी से परेशान हो चुके हैं. अगले ही दिन उनके आत्महत्या करने की खबर सामने आई. परिवार का कहना है कि पिछले कुछ समय से उनके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था.

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार के अनुसार अमन के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र सिर्फ पांच महीने बताई जा रही है. यह घटना सिर्फ एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि उस मानसिक दबाव की भी याद दिलाती है, जिससे गुजर रहे लोगों की तकलीफ कई बार दुनिया के सामने नहीं आ पाती.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj