इस बार कितना रहेगा NEET 2026 का Cut Off? किस Subject का पड़ेगा सबसे ज्याद असर

इस बार कितना रहेगा NEET 2026 का Cut Off? किस Subject का पड़ेगा सबसे ज्याद असर
NEET 2026 General Cutoff: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 इस बार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पेपर के स्तर को लेकर रही. राजस्थान के Kota में बने 92 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की भारी भीड़ दिखाई दी. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की गई और बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करने शुरू कर दिए.
ज्यादातर छात्रों का कहना रहा कि इस बार का पेपर पूरी तरह एनसीईआरटी आधारित था, जिससे तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिली. खासकर बायोलॉजी सेक्शन को आसान और स्कोरिंग बताया गया, जबकि फिजिक्स में टाइम मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आया. कई छात्रों ने माना कि फिजिक्स में कैलकुलेशन आधारित सवालों ने समय ज्यादा लिया.
एजुकेशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेपर का स्तर पिछले साल की तुलना में थोड़ा संतुलित रहा. ऑनलाइन फीडबैक में बड़ी संख्या में छात्रों ने इसे आसान से मध्यम स्तर का बताया. वहीं कैमिस्ट्री में ऑर्गेनिक हिस्से को अपेक्षाकृत आसान माना गया. रैंक को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि 650 से ज्यादा स्कोर करने वाले छात्रों को बेहतर ऑल इंडिया रैंक मिल सकती है, जबकि 550+ स्कोर पर स्टेट कोटा से सरकारी मेडिकल कॉलेज की उम्मीद जताई जा रही है. अब लाखों छात्रों की नजरें रिजल्ट पर टिकी हैं, क्योंकि यही परीक्षा उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करने वाली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




