Rajasthan

पहले सामान लिया, फिर 345 रुपये देने में आनाकानी, पेमेंट मांगते ही डिलीवरी बॉय से मारपीट

Last Updated:August 22, 2026, 10:46 IST

Delivery Boy Beaten in Bhiwadi: खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में जेप्टो डिलीवरी बॉय मुकेश कुमार के साथ एसेंसिया सोसायटी में 345 रुपये के कैश ऑन डिलीवरी भुगतान को लेकर मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है. पीड़ित का आरोप है कि पेमेंट मांगने पर महिला के पति ने गाली-गलौज करते हुए उसकी शर्ट फाड़ दी. सूचना के बाद भी पुलिस की ओर से मौके पर कार्रवाई न होने और बकाया भुगतान न मिलने से डिलीवरी कर्मियों में आक्रोश फैल गया. साथी कर्मियों ने सोसायटी में एकत्र होकर घटना का विरोध किया और दोषी पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

ख़बरें फटाफट

Bhiwadi: 345 रुपये मांगना पड़ा भारी, सोसायटी में डिलीवरी बॉय से मारपीटZoomBhiwadi News: 345 रुपये के लिए भिड़े, डिलीवरी बॉय से गाली-गलौज और हाथापाई

Bhiwadi: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित एक रिहायशी सोसायटी में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है. खानपुर चौक स्थित जेप्टो कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी कर्मी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि जब वह ऑर्डर की डिलीवरी देने गया, तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और उसकी शर्ट तक फाड़ दी गई. इस घटना के बाद स्थानीय डिलीवरी कर्मियों में भारी रोष व्याप्त हो गया है.

पीड़ित मुकेश कुमार के अनुसार, वह एसेंसिया सोसायटी के फ्लैट नंबर OAE-172 में सुनीता नाम की महिला के नाम से आया 345 रुपये का कैश ऑन डिलीवरी सामान पहुंचाने गया था. बेल बजाने पर महिला ने सामान ले लिया और कहा कि वह अभी भुगतान लेकर आती है. पीड़ित का आरोप है कि करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब पेमेंट नहीं मिला, तो उसने अपने रुपये मांगे. इस पर महिला का पति बाहर निकला और मुकेश के साथ बदसलूकी करते हुए धमकी देने लगा.

धमकी का विरोध करने पर हाथापाई और कपड़े फाड़ेमुकेश ने जब अकारण दी जा रही धमकियों का विरोध किया, तो आरोपी व्यक्ति ने आपा खो दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. हाथापाई के दौरान आरोपी ने डिलीवरी बॉय की शर्ट भी फाड़ दी. पीड़ित ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी. मुकेश का कहना है कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने का मैसेज तो उसके मोबाइल पर प्राप्त हुआ, लेकिन न तो मौके पर कोई पुलिसकर्मी कार्रवाई के लिए पहुंचा और न ही उसे उसके बकाया 345 रुपये का भुगतान मिल सका.

घटना के विरोध में एकत्रित हुए अन्य डिलीवरी कर्मीघटना की खबर जैसे ही आसपास के क्षेत्र में फैली, जेप्टो और अन्य कंपनियों के डिलीवरी बॉय बड़ी संख्या में एसेंसिया सोसायटी में एकत्र हो गए. उन्होंने अपने साथी कर्मी के साथ हुई बदसलूकी का कड़ा विरोध किया. इस दौरान सोसायटी के अन्य निवासी भी बाहर आ गए. मुकेश का आरोप है कि भारी विरोध के बावजूद आरोपी व्यक्ति लगातार धमकियां देता रहा. डिलीवरी कर्मियों का कहना है कि डिलीवरी के दौरान इस तरह की हिंसा और अभद्रता उनके लिए गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है. पीड़ित मुकेश ने पुलिस प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपना 345 रुपये का बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bhiwadi,Alwar,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 10:46 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj