Petrol Diesel Price Hike | पेट्रोल डीजल रेट जयपुर आज

Last Updated:May 15, 2026, 07:29 IST
Petrol Diesel Prices Hike Today Jaipur Rajasthan: जयपुर में पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पेट्रोल 3 रुपये 25 पैसे और डीजल 3 रुपये 02 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. इस वृद्धि के बाद जयपुर में पेट्रोल ₹108 और डीजल ₹93.26 प्रति लीटर पर पहुँच गया है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू होने के बाद आम जनता के बजट पर बुरा असर पड़ने की संभावना है. परिवहन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
Petrol Diesel Prices Hike Today
Petrol Diesel Prices Hike: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक लगी आग ने आम जनता के बजट को बिगाड़ दिया है. तेल कंपनियों ने वैश्विक परिस्थितियों और अन्य कारकों का हवाला देते हुए ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. इस फैसले के बाद अब मध्यम वर्गीय परिवारों और वाहन चालकों की जेब पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है.
नई दरों के लागू होने के बाद ईंधन की कीमतों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है:
पेट्रोल: पेट्रोल के दामों में 3 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही जयपुर में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आंकड़े को छू चुकी है.
डीजल: डीजल की कीमतों में भी 3 रुपये 02 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. अब राजधानी में डीजल का भाव 93 रुपये 26 पैसे प्रति लीटर पर पहुँच गया है.
महंगाई बढ़ने की आशंकाईंधन की कीमतों में हुए इस बड़े इजाफे का सीधा असर ट्रांसपोर्टेशन यानी माल ढुलाई पर पड़ेगा. जानकारों का मानना है कि डीजल महंगा होने से आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. आम नागरिकों का कहना है कि पहले से ही चरम पर चल रही महंगाई के बीच तेल की कीमतों में यह वृद्धि उनके घरेलू बजट को पूरी तरह हिला कर रख देगी. तेल कंपनियों द्वारा जारी की गई ये नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



