Tech

वॉट्सऐप अब फ्री नहीं रहेगा? प्लस सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे खास फीचर्स, और क्या होगा खास

Powered by :

Last Updated:April 27, 2026, 12:26 IST

वॉट्सऐप जल्द WhatsApp Plus नाम का पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है. इसमें एक्सक्लूसिव थीम, स्टिकर पैक, ज्यादा पिन चैट, खास रिंगटोन और कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

वॉट्सऐप अब फ्री नहीं रहेगा? प्लस सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे खास फीचर्सZoomWhatsApp Plus लॉन्च! अब थीम, स्टिकर और पिन चैट के लिए देना होगा पैसा. फोटो: ओघ

वॉट्सऐप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है और अब इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही थीं कि वॉट्सऐप एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम ‘वॉट्सऐप प्लस’ हो सकता है. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सऐप प्लस एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन प्लान होगा. इसका मतलब है कि जो लोग इसके लिए पैसे देना चाहें, वे प्रीमियम फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं, जबकि सामान्य वॉट्सऐप पहले की तरह फ्री ही रहेगा. मैसेज भेजना, वॉइस कॉल, कम्युनिटी पोस्ट और बाकी बेसिक फीचर्स सभी यूजर्स के लिए मुफ्त रहेंगे.

कितनी हो सकती है कीमत?बताया जा रहा है कि वॉट्सऐप प्लस की कीमत 2.49 डॉलर प्रति महीना हो सकती है, जो भारतीय रुपये में लगभग ₹274 के बराबर है. फिलहाल ये प्लान कुछ एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स को दिखाई दे रहा है. इस प्लान के साथ कई खास फीचर्स मिलने की उम्मीद है. सबसे पहले, यूजर्स को एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक मिलेंगे, जिन्हें सीधे स्टिकर स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा.

इसके अलावा ऐप के लुक को बदलने के लिए 18 अलग-अलग थीम्स और कलर्स भी दिए जा सकते हैं. इससे वॉट्सऐप पहले से ज्यादा पर्सनल और नया दिखेगा.

एक और बड़ा फायदा यह होगा कि प्लस यूजर्स 20 चैट्स तक पिन कर सकेंगे. अभी सामान्य यूजर्स केवल 3 चैट्स ही पिन कर सकते हैं. इससे जरूरी बातचीत हमेशा ऊपर रहेगी और बार-बार नीचे स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा.

इसके अलावा कुछ खास थीम्स, रिंगटोन और नोटिफिकेशन टोन भी केवल पेड यूजर्स को मिल सकते हैं. यानी वॉट्सऐप का इस्तेमाल और ज्यादा कस्टम बनाया जा सकेगा. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईफोन यूजर्स के लिए भी यह फीचर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध हो सकता है.

हालांकि वॉट्सऐप ने अभी ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर यह प्लान लॉन्च होता है, तो यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जो एक्स्ट्रा फीचर्स और बेहतर पर्सनलाइजेशन चाहते हैं. बाकी यूजर्स बिना किसी परेशानी के पहले की तरह मुफ्त वॉट्सऐप इस्तेमाल करते रहेंगे.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 12:26 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj