‘वॉर कब खत्म होगा?’ यूएई पर मिसाइल अटैक के चलते फंसीं अमीषा पटेल, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Last Updated:May 05, 2026, 19:58 IST
अमीषा पटेल न्यूयॉर्क से मुंबई लौटते समय एक बड़े हवाई संकट में फंस गईं. यूएई पर हुए मिसाइल हमलों के कारण दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया, जिससे उनकी फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा. अमीषा ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह 24 घंटे से ज्यादा समय से सफर में हैं और घंटों दुबई एयरपोर्ट पर फंसी रहीं. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बुरी तरह प्रभावित किया है. अमीषा ने इस युद्ध पर चिंता जताते हुए जल्द घर पहुंचने की इच्छा जताई.
नई दिल्ली: अमीषा पटेल के साथ हाल में जो हुआ, वो किसी डरावने सपने से कम नहीं था. वो न्यूयॉर्क से मुंबई लौट रही थीं, लेकिन बीच रास्ते में जो ड्रामा हुआ उसने उन्हें बुरी तरह थका दिया. असल में, खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों की वजह से उनकी फ्लाइट को अचानक डायवर्ट करना पड़ा, जिससे वह घंटों तक फंसी रहीं.
मीषा एमिरेट्स की फ्लाइट से न्यूयॉर्क से आ रही थीं और उन्हें दुबई में लैंड करना था. लेकिन जैसे ही प्लेन दुबई पहुंचने वाला था, पता चला कि यूएई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है. वहां ताजा मिसाइल हमले हुए थे, जिसकी वजह से आसमान में खतरा मंडरा रहा था और लैंडिंग मुमकिन नहीं थी.
सुरक्षा कारणों से उनके प्लेन का रास्ता बदला गया और उसे मस्कट ले जाया गया. अमीषा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपना दर्द साझा किया. उन्होंने लिखा कि उन्हें मस्कट में इंतजार करना पड़ रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये युद्ध कब खत्म होगा. उन्होंने सबकी सलामती के लिए दुआ भी मांगी.
Add as Preferred Source on Google
कुछ घंटों बाद अमीषा ने दुबई एयरपोर्ट से एक और अपडेट दिया. उन्होंने वहां की एक फोटो शेयर की और बताया कि वो पिछले कई घंटों से एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं. उनके चेहरे पर घर पहुंचने की बेताबी साफ दिख रही थी. उन्होंने लिखा कि वो बस किसी तरह मुंबई अपने घर पहुंचना चाहती हैं.
एयरपोर्ट लाउंज से आई एक और तस्वीर में अमीषा अपनी टीम के साथ बैठी नजर आईं. उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क से निकले हुए उन्हें 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं और सफर अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. एयरपोर्ट लाउंज में बिताया गया यह वक्त उनके लिए कभी न खत्म होने वाला जैसा था.
यूएई के रक्षा मंत्रालय ने भी इस स्थिति को साफ किया. उन्होंने बताया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम लगातार ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने की कोशिश कर रहे थे. शहरों में जो धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं, वो दरअसल दुश्मन की मिसाइलों को बीच में ही मार गिराने की आवाजें थीं.
पूरा मामला ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान की कई मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया है. ट्रंप प्रशासन के ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के तहत अमेरिकी सेना व्यापारिक जहाजों को रास्ता दिलाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से टकराव और बढ़ गया है.
फिलहाल हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. फरवरी के आखिर से शुरू हुआ ये विवाद अब बड़े युद्ध का रूप ले चुका है, जिससे आम मुसाफिरों की जान जोखिम में पड़ गई है. अमीषा की तरह सैकड़ों लोग इस वक्त अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए हैं और बस शांति का इंतजार कर रहे हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



