Rajasthan

बीकानेर के 40 किसान यूपी रवाना, आधुनिक खेती और औषधीय फसलों की सीखेंगे तकनीक, बढ़ेगी कमाई

Last Updated:August 06, 2026, 11:54 IST

Bikaner Farmers UP Tour: बीकानेर के 40 प्रगतिशील किसानों का दल आत्मा योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हुआ. उप निदेशक जयदीप दोगने और परियोजना निदेशक बी.एल. डाबला ने हरी झंडी दिखाई. किसान आगरा, लखनऊ, वाराणसी और कानपुर के कृषि संस्थानों में आधुनिक खेती, जल संरक्षण और औषधीय फसलों की तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे. सरकार औषधीय खेती पर 50% तक अनुदान दे रही है. यह पहल सीएम की बजट घोषणा के तहत की गई है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर के 40 किसान यूपी रवाना, सीखेंगे ऐसी खेती जिससे बढ़ेगी कमाईZoom Bikaner Farmers UP Tour: बीकानेर के 40 किसान यूपी रवाना, सीखेंगे आधुनिक खेती के गुर

Bikaner: राजस्थान के बीकानेर जिले से कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत 40 प्रगतिशील युवा किसानों के एक दल को सात दिवसीय अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुपालन में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों के कौशल विकास के साथ-साथ उन्हें कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन क्षेत्र में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराना है.

बीकानेर स्थित कृषि भवन से इस कृषक दल को उप निदेशक कृषि जयदीप दोगने और आत्मा परियोजना के परियोजना निदेशक बी.एल. डाबला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. अधिकारियों ने किसानों को इस अध्ययन यात्रा का पूरा लाभ उठाने, आधुनिक तकनीकों की बारीकियां सीखने और वापस लौटकर अपने खेतों में लागू करने के साथ अन्य स्थानीय किसानों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया.

यूपी के प्रमुख कृषि अनुसंधान केंद्रों और विश्वविद्यालयों का करेंगे दौराउद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत के अनुसार राज्य सरकार किसानों की आय वृद्धि के लिए सब्जी, दलहन और औषधीय फसलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है. इस भ्रमण के दौरान बीकानेर के किसान उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ, वाराणसी और कानपुर जैसे प्रमुख कृषि केंद्रों का दौरा करेंगे. वहां वे कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में जाकर वैज्ञानिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा-जल संरक्षण और फसल प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण लेंगे.

औषधीय खेती और बूंद-बूंद सिंचाई पर विशेष अनुदानशुष्क जलवायु वाले बीकानेर जिले में जल संरक्षण और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की काफी संभावनाएं हैं. सरकार द्वारा औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक हेक्टेयर तक अनुदान दिया जा रहा है. योजना के तहत 1.50 लाख रुपये की लागत पर सामान्य क्षेत्र के किसानों को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित क्षेत्रों के किसानों को 50 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है.

अधिकारी व पर्यवेक्षक करेंगे किसानों का मार्गदर्शनप्रशिक्षण यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सहायक कृषि अधिकारी परतनाथ को प्रभारी तथा वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक भागीरथ कुलरिया को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. रवानगी के समय जिला विस्तार अधिकारी रामकिशोर मेहरा, उप परियोजना निदेशक ममता, कृषि अधिकारी रमेश भाम्भू सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 11:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj