Entertainment

कोमल संग गोविंदा को देख भड़कीं पत्नी सुनीता, बताया- घटिया स्टैंडर्ड, पुराने अफेयर की दिलाई याद- उसका क्लास तो था

Last Updated:August 11, 2026, 11:07 IST

गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार की हालिया स्पॉटिंग ने एक बार फिर एक्टर की निजी जिंदगी को चर्चा में ला दिया है. इसी बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने बिना नाम लिए ऐसा तंज कसा, जिसे गोविंदा के पुराने अफेयर से जोड़कर देखा जा रहा है. सुनीता ने कहा कि अगर कुछ करना ही था तो स्टैंडर्ड का करते, क्योंकि पहले जो किया उसका कम से कम क्लास था. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.Amazon Prime DayTop Deals Insideकोमल संग गोविंदा को देख भड़कीं पत्नी सुनीता, बताया- घटिया स्टैंडर्डZoomसुनीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. चीची को हाल ही में मुंबई में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गईं. इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक और बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पति के ‘स्टैंडर्ड’ पर तंज कसा है. खास बात यह है कि सुनीता की बातों को गोविंदा और एक्ट्रेस नीलम कोठारी के पुराने रिश्ते पर भी इशारा कर दिया.

गोविंदा को उभरती हुई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. इस पूरे घटनाक्रम पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बेहद आक्रामक अंदाज में पति के च्वाइस और उनके ‘स्टैंडर्ड’ पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

‘ये गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं’

पैप्स से बात करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने गोविंदा और उनके स्टैंडर्ड पर सवाल खड़े करते हुए तंज सका. सुनीता ने कहा, ‘कुछ करना ही था तो स्टैंडर्ड का तो ढंग का करता. घटिया स्टैंडर्ड का कर रहा है, ये गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है. पहले जो किया उसका कम से कम स्टैंडर्ड तो था. वैसे, मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.’ उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

नीलम के पुराने रिश्ते पर इशारा?

सुनीता ने अपने बयान में नीलम का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन ‘पहले जो किया उसका कम से कम स्टैंडर्ड तो था’ वाली बात को गोविंदा और नीलम कोठारी के पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है. गोविंदा और नीलम ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी काफी लोकप्रिय रही थी. दोनों के बीच कथित अफेयर की खबरें भी लंबे समय तक मीडिया में छाई रहीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा नीलम से शादी करना चाहते थे, लेकिन गोविंदा पहले से शादीशुदा थे और ये बात उन्होंने नीलम से छिपाई थी.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj