Rajasthan
बिना बिजली के बोतल में पानी होगा ठंडा, सुतली वाले इस जुगाड़ ने फ्रिज को दी टक्कर – हिंदी

फ्रिज को भूल जाइए! इस देसी जुगाड़ से मिलेगा बर्फ जैसा ठंडा पानी
Desi Jugaad Video: अजमेर में बिना बिजली पानी ठंडा रखने के लिए ‘सुतली वाली बोतल’ का देसी जुगाड़ बेहद लोकप्रिय हो रहा है. प्लास्टिक की बोतल पर सुतली लपेटकर उसे भिगोने से पानी फ्रिज जैसा ठंडा हो जाता है. यह सस्ता उपाय किसानों के साथ-साथ अब किशनगढ़-अजमेर हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों की भी पहली पसंद बन गया है. दुकानदार विजय के मुताबिक गर्मी बढ़ने के साथ ही सुतली की मांग बढ़ गई है. यह पारंपरिक तरीका बिजली बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मददगार साबित हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




