Entertainment

‘मैम सच में मिस वर्ल्ड हैं यार’ एयरपोर्ट पर दिखा ऐश्वर्या राय का क्लासी अवतार, नए रेड हेयर लुक पर फिदा हुए फैंस

Last Updated:September 27, 2026, 07:50 IST

Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: मुंबई एयरपोर्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस नए लुक में बेहद ही क्लासी अवतार में दिखाई दी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो हरएयरपोर्ट पर न्यू लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, छा गया नया अवतारZoomऐश्वर्या राय बच्चन का न्यू लुक वायरल

Aishwarya Rai Red Hair Look Viral: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के अलावा स्टाइल और ग्रेस के लिए जानी जाती हैं. बीती रात यानी शनिवार को एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट पर आते ही उनके क्लासी अंदाज के साथ-साथ उनके नए हेयरस्टाइल ने भी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सोशल मीडिया पर सामने आई खबरों की मानें तो ऐश्वर्या पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं.

हालांकि इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है. एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या का बदला हुआ लुक देखकर फैंस एक बार फिर उनके कायल हो गए हैं.

क्लासी आउटफिट और रेड हेयर लुक

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या राय बेहद क्लासी और स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. उन्होंने बेज कलर का ट्रेंच कोट पहना हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर की स्टाइलिश जीन्स कैरी की थी. अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पैरों में ब्राउन बूट्स और आंखों पर ब्लैक सनग्लासेज पहने हुए थे. लेकिन इस बार उनके बालों का नया रंग और हेयरस्टाइल सबसे खास रहा. उनके खुले लाल बाल (रेड हेयर लुक) उनके पूरे अवतार में चार चांद लगा रहे थे.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj