Sports

VIDEO: वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत

होमखेलक्रिकेट

वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत

Last Updated:September 25, 2026, 21:35 IST

Vinod Kambali elederly care: विनोद कांबली ने ठाणे के ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ से एक वीडियो साझा कर फैंस को अपने हेल्थ में सुधार का मैसेज भेजा है. बीते वर्षों में एंजियोप्लास्टी, यूरिनरी इन्फेक्शन और चलने में असमर्थता जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांबली ने यहां मिलने वाली सुविधाओं की प्रशंसा की. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले इस दिग्गज खिलाड़ी के जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रशंसक लगातार दुआ कर रहे हैं.वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली, बयां किया हाल, फैंस ने दे डाली नसीहत Zoomविनोद कांबली वृद्धाश्रम पहुंचे.

नई दिल्ली. भारत के पूर्व ओपनर विनोद कांबली एक बार फिर खबरों के केंद्र में हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए उनके एक हालिया वीडियो मैसेज ने उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों को राहत के साथ-साथ थोड़ा चिंतित भी कर दिया है. ठाणे स्थित ‘निदान सेंटर फॉर एल्डरली केयर’ से जारी इस वीडियो में कांबली ने अपने स्वास्थ्य और देखभाल के संबंध में दिल छू लेने वाली बातें कही हैं.

अपने छोटे से वीडियो संदेश में विनोद कांबली (Vinod Kambli) ने ठाणे के इस केयर सेंटर के माहौल, साफ-सफाई और आतिथ्य की खुलकर तारीफ की. उन्होंने अपने शुभचिंतकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी अच्छी देखभाल की जा रही है और उन्हें वहां भरपूर प्यार मिल रहा है. वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं विनोद कांबली हूं. मैं अभी निदान में हूं. यहां मुझे बहुत अच्छी सुविधाएं मिली हैं. यहां की स्वच्छता और व्यवस्था सब कुछ एकदम फर्स्ट क्लास है. मुझे यहां बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि मैं अपने घर से दूर हूं. यहां के लोगों से मुझे बहुत प्यार मिला है.’

Vinod Kambli’s latest video, he is presently at an elderly care centre in Thane.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj