National

‘खंजर आप चलाओ और मुसलमान उफ्फ न बोले ये तो हम नहीं होने देंगे’, बंगाल-असम के रिजल्ट पर बोले पवन खेड़ा

Last Updated:May 06, 2026, 16:29 IST

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद पहली बार कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की मदद से चुनाव जीता गया है. कहा कि बीजेपी पहले कीचड़ फैलाती है तभी वहां उसका कमल खिलता है. इसके अलावा असम में 19 में से 18 और बंगाल में दोनों मुस्लिम विधायकों के जीतने पर भी कांग्रेस ने जवाब दिया है.'खंजर आप चलाओ और मुसलमान उफ्फ न बोले ये तो हम नहीं होने देंगे'Zoomपांच राज्यों के चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस की पहली प्रेस ब्रीफिंग.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल और असम में विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी नेताओं की ओर से मुसलमानों को लेकर की बयानबाजी पर कांग्रेस की ओर से पवन खेड़ा ने पलटवार किया है. पवन खेड़ा ने बुधवार का पत्रकारों से बातचीत में तंज कसने वाले अंदाज में कहा- ‘खंजर आप चलाओ और मुसलमान उफ्फ न बोले ये तो हम नहीं होने देंगे’

उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर को रंग में रंगा जा रहा है, बीजेपी ने कभी मुसलमान को नहीं अपनाया. मुस्लिमों के खिलाफ बीजेपी नफरती बयानबाजी करती है. बीजेपी कहती है कि मुसलमान उन्हें वोट नहीं देते हैं. पवन खेड़ा ने कहा कि अगर आप मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलोगे तो भला वो आपको वोट कैसे देंगे.

एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि असम में जीते 19 विधायकों में 18 मुस्लिम और केवल एक हिंदू हैं, उसी तरह बंगाल में भी कांग्रेस के दोनों विधायक इसी धर्म के हैं. इसपर कांग्रेस नेता ने कहा कि मुसलमानों ने धर्मनिरपेक्ष पार्टी को अपनाया है. इस वक्त देश में कांग्रेस 614 विधायक हैं जिसमें से 78 फीसदी हिन्दू 12 प्रतिशत मुस्लिम हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र का चौकीदार ज्ञानेश गुप्ता लोकतंत्र के चोरों के साथ मिला है. अपने कंधे पर बैठाकर विधानसभा लेकर जा रहा है. आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव में टारगेटेड तरीके से वोटरों को जोड़ा गया था. वहीं बंगाल और असम में टारगेटेड तरीके से वोटरों के नाम काटे गए.

खेड़ा ने कहा कि बीजेपी का मॉडल, पहले कीचड़ फैलाना फिर कमल खिलाना है. चुनाव आयोग का काम कीचड़ फैलने से रोकना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बंगाल और असम का मसला हम उठा रहे हैं. वोटर लिस्ट का फ्रॉड, SIR का चाबुक और परिसीमन के तीन तरीकों से पूरी चुनावी प्रक्रिया की कब्जे में लिया जा रहा है.

2024 लोकसभा के रिजल्ट के बाद चुनाव प्रणाली को ध्वस्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है. जहां-जहां कीचड़ फैलाया, वहां कमल खिलाया जा रहा है. तमिलनाडु और केरल में कीचड़ नहीं फैलाया इसलिए कमल नहीं जीता.

यह चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस की पहली आधिकारिक ब्रीफिंग थी. पवन खेड़ा ने कहा कि एक महीना के बाद आपके पास आया हूं, एक महीना मेरे और पार्टी के लिए संघर्षमय था. पूरे देश में लोकतंत्र को हाइजैक करने का खेल चल रहा है. कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने इस खेल को सामने लाया है.

About the AuthorAbhishek Kumar

अभिषेक कुमार की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj