ओवरस्पीड थार की टक्कर से युवक हवा में उछला, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

Last Updated:May 08, 2026, 20:36 IST
Jaipur High Speed Thar Accident: जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार अशरफ को टक्कर मारकर घायल किया, चालक 5 किलोमीटर भागने के बाद जीप छोड़कर फरार, पुलिस सीसीटीवी से तलाश में जुटी है. घायल युवक की पहचान भरतपुर जिले के अटारी गांव निवासी 27 वर्षीय अशरफ के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ.
जयपुर में थार से हादसा
जयपुर. जयपुर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार का एक और मामला सामने आया, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. खोह नागोरियान थाना इलाके में ओवर स्पीड थार जीप ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि युवक बाइक समेत करीब 10 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास के लोग घबरा गए. वहीं टक्कर मारने के बाद थार चालक रुका नहीं, बल्कि गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला.
घायल युवक की पहचान भरतपुर जिले के अटारी गांव निवासी 27 वर्षीय अशरफ के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. अशरफ अपनी बाइक से आरटीओ की तरफ से जेएनयू हॉस्पिटल की ओर जा रहा था. इसी दौरान परि सर्किल के पास तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज कि युवक उछलकर दूर जा गिराप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी जोरदार थी. बाइक को सीधी टक्कर लगने के बाद अशरफ हवा में उछलता हुआ सड़क पर जा गिरा. उसकी बाइक भी दूर जाकर गिरी. हादसे के बाद कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया.
लोगों ने घायल युवक को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक थार चालक गाड़ी लेकर फरार हो चुका था. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जेएनयू हॉस्पिटल पहुंचाया गया.
5 किलोमीटर तक भागी थार, फिर सड़क किनारे छोड़कर फरार हुआ ड्राइवरपुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे के बाद चालक काफी तेज रफ्तार में थार को भगाकर ले गया. लेकिन कुछ दूरी पर जाकर जीप का टायर फट गया. इसके बावजूद चालक गाड़ी चलाता रहा.
करीब 5 किलोमीटर तक थार दौड़ती रही, लेकिन आखिरकार टायर खराब होने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई. इसके बाद ड्राइवर सड़क किनारे जीप छोड़कर फरार हो गया. पुलिस को बाद में रोड किनारे खड़ी वही थार जीप मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है.
SHO ओमप्रकाश मातवा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि ड्राइवर की पहचान की जा सके.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan



