National

दिल्ली से पुणे तक के युवाओं की नजर ग्रेटर नोएडा के जॉब फेयर पर, 21 व 22 को यहां लगेगा रोजगार मेला, आसानी से मिलेगी नौकरी

Last Updated:April 20, 2026, 17:27 IST

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि, इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत इसकी लचीलापन व्यवस्था है. यह मेला दो दिनों तक चलेगा और उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक दिन इसमें शामिल हो सकते हैं. यही सुविधा कंपनियों को भी दी गई है, जिससे वे भी अपनी उपलब्धता के अनुसार किसी एक दिन प्रतिभाग कर सकती हैं.

ख़बरें फटाफट

ग्रेटर नोए़डाः ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा HIMT का दो दिवसीय रोजगार मेला युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बनकर उभर रहा है, जो की 21 और 22 अप्रैल को होगा. इस जॉब फेयर को लेकर न सिर्फ स्थानीय बल्कि दूर-दराज के शहरों के युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बरेली से लेकर पुणे तक के उम्मीदवार इस मेले में भाग लेने के लिए तेजी से पंजीकरण कर रहे हैं.

जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि, इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत इसकी लचीलापन व्यवस्था है. यह मेला दो दिनों तक चलेगा और उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एक दिन इसमें शामिल हो सकते हैं. यही सुविधा कंपनियों को भी दी गई है, जिससे वे भी अपनी उपलब्धता के अनुसार किसी एक दिन प्रतिभाग कर सकती हैं.

3500 से अधिक उम्मीदवार कर चुके रजिस्ट्रेशन

इस व्यवस्था से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है.इस मेले में अब तक 65 से अधिक कंपनियां रजिस्ट्रेशन कर चुकी हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी. वहीं दूसरी ओर, करीब 3,500 से अधिक उम्मीदवार रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा चुके हैं. यह संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाती है. उन्होंने बताया कि इस बार पूरे मेले की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से जोड़ा गया है. उम्मीदवारों और कंपनियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है.

इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

रोजगार संगम पोर्टल के जरिए आवेदन करना बेहद आसान बना दिया गया है. साथ ही, QR कोड के माध्यम से भी पंजीकरण की सुविधा दी गई है, जिससे तकनीक के जरिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके.कहा कि यह रोजगार मेला सिर्फ गौतम बुद्ध नगर तक सीमित नहीं है. अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले उम्मीदवार भी इसमें भाग ले सकते हैं. ऐसे उम्मीदवार जो पहले से पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे भी मौके पर पहुंचकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं और मेले का लाभ उठा सकते हैं.बताया कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं और कंपनियों के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं. जहां एक ओर कंपनियों को योग्य उम्मीदवार मिलते हैं, वहीं युवाओं को सीधे इंटरव्यू और चयन का अवसर मिलता है.

About the AuthorRajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

April 20, 2026, 17:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj