आक्रोशित लोगों ने बंद कराए आमेर के बाजार, चप्पे-चप्पे पर फैली पुलिस

Last Updated:September 08, 2026, 16:49 IST
आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. मौत की खबर के बाद आमेर में आक्रोश फैल गया और मुख्य बाजार बंद करवाया गया. परिजन और ग्रामीण सड़कों पर धरने पर बैठे हैं. मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है. प्रदर्शनकारी परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपी की संपत्ति पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
आमेर में चाकूबाजी के बाद गाइड मनीष सोनी की मौत से भड़का आक्रोश
जयपुर: जयपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल आमेर में टूरिस्ट गाइड पर हुए हमले का मामला अब एक बड़े तनाव और विरोध प्रदर्शन में बदल चुका है. एसएमएस अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. गाइड की मौत की खबर मिलते ही आमेर क्षेत्र में मातम पसर गया और स्थानीय निवासियों तथा टूरिस्ट गाइड्स में आक्रोश फूट पड़ा. न्याय की मांग को लेकर परिजनों ने सड़कों पर उतरकर धरना शुरू कर दिया है.
यह घटना आमेर के प्रसिद्ध मावठा सरोवर के पास एक दिन पहले घटी थी. मिली जानकारी के अनुसार, पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को घुमाने और संचालन से जुड़े एक स्थानीय जीप चालक और टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जीप चालक ने हिंसक रूप धारण कर लिया. आरोप है कि उसने रंजिश के चलते धारदार चाकू से मनीष सोनी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.
चाकूबाजी में टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मौत के बाद आमेर में बवालजयपुर के आमेर में चाकूबाजी में घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद माहौल गरमा गया. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए आमेर का मुख्य बाजार बंद करवाया और सैकड़ों लोग सड़क पर धरने पर बैठ गए. मौके पर एडिशनल DCP आलोक सिंघल सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात है. प्रदर्शनकारियों ने परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आरोपी आजम की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि मनीष ने सुरक्षा को लेकर पहले पुलिस को पत्र भी दिया था. पुलिस के मुताबिक आरोपी हिरासत में है और उचित कार्रवाई जारी है.
एसएमएस अस्पताल में चल रहा था इलाजचाकूबाजी की इस खौफनाक घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और साथियों की मदद से गंभीर रूप से घायल मनीष सोनी को आमेर से जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही थी और उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था. हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर अंदरूनी जख्मों के कारण वह जिंदगी की जंग हार गए और उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई.
गाइड की मौत के बाद भड़का आक्रोश और बाजार बंदमनीष सोनी के निधन की खबर जैसे ही आमेर पहुंची, पूरे कस्बे में तनाव फैल गया. टूरिस्ट गाइड यूनियन, स्थानीय नागरिकों और परिजनों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा गया. दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर लोगों ने स्वतः स्फूर्त रूप से आमेर के मुख्य बाजारों को पूर्णतया बंद करवा दिया. कस्बे की सभी दुकानें बंद रहने से चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहा.
सड़कों पर धरना और ट्रैफिक डायवर्टगुस्साए परिजन और ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया है.
भारी पुलिस बल तैनातकस्बे में बढ़ते तनाव और प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए उच्च अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं. पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों और परिजनों से समझाइश का प्रयास कर रहा है ताकि स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाला जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 08, 2026, 14:36 IST



