Sports

एंटीलिया पहुंची तेंदुलकर फैमिली, गणेश चतुर्थी में सज धजकर सामने आए सचिन-अंजलि, सारा-अर्जुन और सानिया

होमखेलक्रिकेट

एंटीलिया पहुंची तेंदुलकर फैमिली, गणेश उत्सव में सज धजकर आए सचिन-अंजलि और सारा

Last Updated:September 15, 2026, 10:32 IST

पूरे देश में गणेश उत्सव की धूम है. खास तौर पर मुंबई में लोग इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटियों तक गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. ऐसा ही कुछ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी फैमिली में देखने को मिला. पूरी तेंदुलकर फैमिली इस खास मौके पर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंची. एंटीलिया पहुंची तेंदुलकर फैमिली, गणेश उत्सव में सज धजकर आए सचिन-अंजलि और साराZoomसचिन तेंदुलकर और उनका परिवार

नई दिल्ली: पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. खास तौर पर मुंबई में इसका विशेष महत्व है. मायानगरी कहे जाने वाले इस शहर में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी बप्पा की भक्ति में रंग जाते हैं. ऐसा ही कुछ अंदाज भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का देखने को मिला. इस खास मौके पर सचिन अपने पूरे परिवार के साथ देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पहुंचे.

सचिन के साथ उनकी वाइफ अंजलि के अलावा बेटा अर्जुन और बहू सानिया भी थीं. वहीं, सारा तेंदुलकर भी हरे रंग की साड़ी में खूब जच रही थीं. सचिन और अर्जुन इस मौके पर पारंपरिक परिधान कुर्ता और पायजामा में नजर आए. अर्जुन ने हरे और सचिन ने नारंगी रंग का कुर्ता पहना था. इसके अलावा अंजलि, सानिया और सारा तीनों ने साड़ियां पहनी थीं. साड़ी में सास, बहू और बेटी तीनों खूब जच रही थीं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj