कभी गौ तस्करी के लिए बदनाम मेवात अब बदल रहा रंग, गौशालाओं में बन रहे कमाल के उत्पाद

Last Updated:August 26, 2026, 13:55 IST
Bharatpur Hindi News: राजस्थान के डीग जिले का मेवात क्षेत्र कभी कथित गौकशी और गौ तस्करी के मामलों को लेकर चर्चा में रहता था लेकिन अब इस इलाके की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. क्षेत्र में कई गौशालाएं संचालित हो रही हैं.जहां बड़ी संख्या में गायों का संरक्षण किया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर: राजस्थान के डीग जिले का मेवात क्षेत्र कभी कथित गौकशी और गौ तस्करी के मामलों को लेकर चर्चा में रहता था लेकिन अब इस इलाके की तस्वीर बदलती नजर आ रही है. क्षेत्र में कई गौशालाएं संचालित हो रही हैं. जहां बड़ी संख्या में गायों का संरक्षण किया जा रहा है.खास बात यह है कि इन गौशालाओं में गायों के संरक्षण के साथ उनके गोबर, दूध और मूत्र का उपयोग कर कई तरह के घरेलू और उपयोगी उत्पाद भी तैयार किए जा रहे हैं.
गौशालाओं में गाय के गोबर से जैविक खाद, धूपबत्ती और अन्य सामग्री तैयार की जाती है. जबकि गोमूत्र से फिनाइल सहित कई उत्पाद बनाए जा रहे हैं. वहीं, दूध से भी विभिन्न उपयोगी सामग्री तैयार करने की पहल की जा रही है. इन उत्पादों को स्थानीय स्तर पर तैयार करने के बाद राजस्थान के अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है.जहां इनकी मांग बनी हुई है. गौशाला संचालकों के मुताबिक, इन उत्पादों के निर्माण का उद्देश्य केवल गायों का संरक्षण करना ही नहीं, बल्कि गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है.
रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा गोबर और गोमूत्र जैसे संसाधनों का उपयोग करके तैयार किए जाने वाले उत्पादों से गौशालाओं को अतिरिक्त आय प्राप्त होती है. इससे गायों के चारे, उपचार और देखभाल पर होने वाले खर्च को पूरा करने में भी मदद मिलती है. इस काम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं. उत्पादों को तैयार करने, पैकिंग करने और बाजार तक पहुंचाने में कई लोग जुड़े हुए हैं. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिल रहा है.
नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहा मेवात क्षेत्र की यह पहल अब पशु संरक्षण के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक उदाहरण बनती दिखाई दे रही है. कभी नकारात्मक कारणों से चर्चा में रहने वाला यह इलाका अब गौशालाओं में तैयार हो रहे घरेलू उत्पादों और गायों के संरक्षण को लेकर नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहा है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 26, 2026, 13:55 IST


