Toxic: किसी को लगा फाड़ू एक्शन, तो किसी ने बताया पैसा बर्बाद, यश की ‘टॉक्सिक’ पर रांची की जनता का पहला रिएक्शन

Last Updated:August 26, 2026, 13:18 IST
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आखिरकार रिलीज हो गई है, जिसे रांची में दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. कुछ दर्शकों ने एक्शन की तारीफ करते हुए इसे फुल पैसा वसूल बताया तो वहीं कुछ का कहना है कि फिल्म बोरिंग है.
रांची. यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही थी. दो बार तो फिल्म की रिलीज डेट भी टली, लेकिन आज फिल्म आखिरकार रिलीज हो ही गई. सिनेमाघरों में दस्तक देते ही गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों का अच्छा खास रिस्पांस देखने को मिल रहा है. सारे के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं. लेकिन बात यह है कि लोगों को फिल्म आखिर लगी कैसी. खासतौर पर रांची के जनता के दिल में यह फिल्म उतरी कि नहीं आइए जानते हैं.
चेहरे पर मायूसी लेकर निकल रहे प्रियांशु बताते हैं, ‘फिल्म का सेकंड हाफ हमको समझ में नहीं आ रहा है मैडम. हमको लगता है कि डायरेक्ट खुद कंफ्यूज हो गया होगा कि उसे सेकंड हाफ में क्या करना है. अब फिल्म शुरू किया है तो खत्म तो करना है. बस इसीलिए खत्म कर दिया. सेकंड हाफ मेरे दिमाग के ऊपर से पार हो चुका है, ऐसा लग रहा है मेरा पैसा डूब गया है’.
स्टोरी बहुत फास्ट फॉरवार्ड है
मृगांक बताते हैं, ‘स्टोरी बहुत ही फास्ट फॉरवार्ड है. बहुत जल्दी-जल्दी चीज पार हो रही है. हालांकि, एक्शन जबरदस्त है देखने में बहुत मजा आया. मैं इसको फुल पैसा वसूल बोलूंगा 10 में से 9 नंबर दूंगा. लेकिन अगर स्टोरी थोड़ा धीरे होती तो और भी अच्छी हो सकती था. मजा आ गया फिल्म देखकर, एक बार फिर से देखूंगा और यश भाई तो एकदम शानदार लग रहे हैं’.
‘एक्शन जबरदस्त है’
वहीं, आशुतोष बताते हैं एक्शन बहुत ही जबरदस्त है. वैसे भी साउथ की फिल्मों में अच्छा खासा एक्शन तो होता ही है. लेकिन इस फिल्म में भी एक्शन पर काफी बारीकी और डिटेल से काम किया गया है. महिला निर्देशक होकर इस तरह एक्शन फिल्म बनाना यह काबिले तारीफ है. कियारा आडवाणी भी बहुत सुंदर लगी है. फिल्म को 10 में से 8 नंबर दूंगा.
वहीं, प्रियंका बताती है भई मेरी तो पैसे डूब चुके हैं फिल्म बड़ा बोरिंग है. मुझे कुछ समझ में नहीं आया. बड़ा डार्क है सिर्फ एक्शन है. कहानी तो मेरे सर के ऊपर से ही पार हो गया. मैं कहूंगी बेकार है..मुझे मेरे पैसे प्लीज वापस कर दो. अगर मुझे पता होता तो मैं नहीं आती, मुझे रिव्यू देखकर आना चाहिए था.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
August 26, 2026, 13:18 IST



