Rajasthan

कांग्रेस की नजरें बागियों पर, बीजेपी का कमजोर वार्डों में विशेष फोकस

Last Updated:September 09, 2026, 11:29 IST

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 : राजस्थान में निकाय चुनाव पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. निकाय चुनाव में सूबे की सत्तारुढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों में सीधा मुकाबला है. निकाय चुनाव में बागियों ने भी दोनों ही पार्टियों की सांसें फूला रखी है. चुनाव के पहले ही चरण में बढ़त लेने के लिए कांग्रेस ने बागियों और निर्दलीय प्रत्याशियों पर नजरें गड़ा रखी है वहीं बीजेपी उन वार्डों पर फोकस किए हुए है जहां वह खुद को कमजोर महसूस कर रही है. राजस्थान: कांग्रेस की नजरें बागियों पर, बीजेपी का कमजोर वार्डों में विशेष फोकसZoomराजस्थान मेें आज निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

जयपुर. राजस्थान निकाय चुनाव के लिए आज पहले चरण की जंग है. सुबह 7 बजे से पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. शहरी सरकार को चुनने के लिए पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई है. इन चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस में जिस तरह से बगावत का रायता बिखरा हुआ है दोनों पार्टियां उसे समेटने में लगी हुई हैं. कांग्रेस की कोशिश है कि जहां-जहां उसके बागी कार्यकर्ता मैदान में डटे हैं उनको और अन्य निर्दलीयों को जैसे-तैसे कवर करके उनके वोट बैंक को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के फेवर में मोड़ा जाए. वहीं बीजेपी ने अपनी रणनीति के तहत उन वार्डों पर ज्यादा फोकस कर रखा है जहां वह खुद को कमजोर मानकर चल रही है.

निकाय चुनावों में टिकट वितरण के बाद उपजे असंतोष को खत्म करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही पहले काफी प्रयास किए थे. हालांकि दोनों ही पार्टियां इस मिशन में पूरी तरह को सफल नहीं हो पाई लेकिन काफी हद तक उन्होंने बगावत पर काबू पा लिया. लेकिन फिर भी दोनों पार्टियों के सैंकड़ों बागी मैदान उनको चैलेंज कर रहे हैं. लिहाजा दोनों ही पार्टियां आज वोटिंग डे पर भी डैमेज कंट्रोल करने में लगी हुई है. इसके लिए साम, दाम, दंड और भेद सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं.

कांग्रेस ने इस फॉर्मूले पर कर रही है कामकांग्रेस की रणनीति है कि बगावत से होने वाले नुकसान को कम करने लिए पार्टी के बागियों और उनके समर्थकों से संपर्क कर जैसे तैसे अपने फेवर में किया जाए ताकि नुकसान ज्यादा नहीं हो. ‘जो हो गया सो हो गया’ की तर्ज पर अब आगामी नुकसान को कम करने का प्रयास किया जा रहा है. चूंकि अभी मतदान शुरू हुए चार घंटे ही हुए हैं. मतदाता अभी पूरी तरह से बाहर नहीं आया है. मतदान शाम को 6 बजे तक चलेगा. लिहाजा मतदान के शेष बचे सात घंटों में जितना डैमेज रोका जा सकता है उसके लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं.

बीजेपी ने अपना रखी है दूसरी रणनीति
दूसरी तरफ बीजेपी अलग रणनीति अपनाए हुए हैं. बीजेपी पहले चरण के करीब 1350 ऐसे वार्डों पर फोकस किए हुए है जहां उसे अपनी कमजोरी पता है. भाजपा का प्रयास है कि ऐसे वार्डों में पार्टी समर्थक वोटर्स से ज्यादा से ज्यादा पोलिंग कराई जाए. कोई वोटर घर पर ही बैठा नहीं रह जाए. बीजेपी उन वार्डों में वोटर को घर से निकाल पर पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए हाईटेक तरीका अपनाए हुए है. इसके लिए जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय से निगरानी कर ग्राउंड लेवल पर जुटे कार्यकर्ताओं को डायरेक्शन दिए जा रहे हैं. बीजेपी का मनाना है कि इस रणनीति से वह लीड ले सकती है. क्योंकि अगर उसका वोटर अगर संगठित तरीके से बूथ तक पहुंच गया तो वह मैदान मार लेगी.

राठौड़ और डोटासरा बनाए हुए है नजरेंबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा दोनों अपनी-अपनी टीमों के जरिये वोटिंग पर नजर रखे हुए हैं और लगातार फीडबैक ले रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस के दोनों अन्य वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने इलाकों में मोर्चा संभाले हुए हैं. वे पार्टी मुख्यायल से संपर्क बनाए हुए हैं और हालात के मद्देनजर बदली जाने वाली रणनीति को इम्पलीमेंट करवाने में जुटे हैं. सूबे में आज पहले चरण में कुल 309 निकायों में से 162 निकायों में वोटिंग हो रही है. इन 162 निकायों के 5393 वार्ड शामिल हैं.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 11:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj