क्या होता है हाइड्रा ट्रीटमेंट, जिससे त्वचा की समस्या हो जाती है दूर? डॉक्टर ने बताया पूरा सेशन

Last Updated:August 23, 2026, 14:27 IST
Chandauli News: हाइड्रा ट्रीटमेंट और इसके प्रोसेस को लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन होता है और इस ट्रीटमेंट से लोग काफी डरते हैं. डॉक्टर ने बताया कि मरीज की समस्या और उसकी स्थिति के आधार पर ट्रीटमेंट के सेशन तय किए जाते हैं.
चंदौली: आज के समय में त्वचा से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. पिंपल्स, दाग-धब्बे और त्वचा की अन्य परेशानियों को लेकर लोग अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. इसी बीच डॉक्टर रिद्धी पांडे ने लोकल 18 से बातचीत में हाइड्रा ट्रीटमेंट और इसके प्रोसेस के बारे में जानकारी दी. डॉक्टर ने बताया कि मरीज की समस्या और उसकी स्थिति के आधार पर ट्रीटमेंट के सेशन तय किए जाते हैं.
डॉक्टर रिद्धी पांडे ने बताया कि अलग-अलग मरीज अलग-अलग तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं को लेकर आते हैं, ऐसे में सभी मरीजों के लिए एक जैसा ट्रीटमेंट नहीं होता. मरीज की स्किन और उसकी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया तय की जाती है. उन्होंने बताया कि हाइड्रा ट्रीटमेंट के साथ होम्योपैथिक मेडिसिन का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें त्वचा पर काम करने के साथ मरीज की समस्या के मुताबिक, दवा पहुंचाने पर फोकस किया जाता है.
करीब डेढ़ घंटे का होता है प्रोसेस डॉक्टर ने बताया कि हाइड्रा ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस लगभग 1 से 1.5 घंटे तक चल सकता है. इस दौरान मरीज को आरामदायक माहौल देने पर भी ध्यान दिया जाता है. प्रक्रिया के दौरान त्वचा की सफाई और संबंधित समस्या पर काम किया जाता है, जिसके बाद जरूरत के मुताबिक मेडिसिन का इस्तेमाल किया जाता है. डॉक्टर ने बताया कि ट्रीटमेंट के सेशन मरीज की स्थिति पर निर्भर करते हैं. अगर समस्या शुरुआती या हल्के स्तर पर है, तो कम से कम दो सेशन में काम हो सकता है.
वहीं, अगर समस्या ज्यादा बढ़ी हुई है, तो 3 या उससे अधिक सेशन की जरूरत भी पड़ सकती है. उन्होंने यह भी बताया कि आगे के सेशन का अंतर मरीज की स्थिति और जरूरत के हिसाब से तय किया जाता है. दूर-दराज से आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेशन के बीच उचित अंतर रखा जा सकता है.
डॉक्टर ने साइड इफेक्ट को लेकर कही ये बात डॉक्टर रिद्धी पांडे ने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी तरह के प्रोडक्ट को त्वचा में जबरदस्ती इस्तेमाल करने के बजाय ट्रीटमेंट को मरीज की जरूरत के अनुसार किया जाता है. उन्होंने साइड इफेक्ट को लेकर भी इसे सुरक्षित प्रक्रिया बताया है. हालांकि, किसी भी स्किन ट्रीटमेंट से पहले विशेषज्ञ से अपनी त्वचा की स्थिति के बारे में सलाह लेना जरूरी है.
About the Authorआर्यन सेठ
आर्यन सेठ, Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Chandauli,Uttar Pradesh
First Published :
August 23, 2026, 14:27 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



