‘घुटने तक पानी से स्कूल जाते हैं, कई बार गिरने से भीग जाती हैं किताबें’, चित्रकूट के बच्चों का अनोखा प्रदर्शन

Last Updated:August 23, 2026, 08:29 IST
चित्रकूट में बारिश से नदी-नाले उफान पर, ग्रामीण इलाकों में जलभराव. मानिकपुर के बंदरी पुरवा में पुल बहने से सड़क पर पानी, स्कूली बच्चे परेशान. ग्रामीणों ने अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया. गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला पुल करीब दो साल पहले बारिश में बह गया था. पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से अब बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर गया है और ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है.
चित्रकूट जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. ग्रामीण इलाकों में जलभराव और संपर्क मार्गों की स्थिति खराब होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वहीं चित्रकूट जिले के मानिकपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रुखमा खुर्द के मजरा बंदरी पुरवा में भी बारिश ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है.
गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला पुल करीब दो साल पहले बारिश में बह गया था. पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से अब बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर गया है और ग्रामीणों को इसी रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ रहा है. जलभराव की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है.
वही गांव में ग्रामीण मुन्ना,बच्ची लाल, गोविद सहित अन्य लोगों का कहना है कि स्कूल जाने के लिए बच्चों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. कई बार बच्चे पानी में फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल भी हुए हैं. जिससे बारिश के पानी में बच्चों की किताबें और कॉपियां भी खराब हो जाती हैं.
Add as Preferred Source on Google
गांव के लोगों ने बताया कि बंदरी पुरवा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है. करीब दो वर्ष पहले बारिश के दौरान इस मार्ग पर बना पुल बह गया था. इसके बाद से हम लोग पुल निर्माण और सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.
उनका कहना है आज हम लोग समस्या से परेशान होकर स्कूली बच्चों के साथ जलभराव वाले स्थान में बैठ गए और स्कूली बच्चों ने भी अनोखे तरीके से नीचे बैठकर पढ़ाई शुरू कर दी. ताकि हमारी सालों से चली आ रही इस रोड की समस्या का समाधान हो सके.और बारिश में बह चुके पुल का दोबारा निर्माण हो सके.
हालांकि बच्चों की रोड में जमीन में बैठकर पढ़ाई करने की जानकारी होने के बाद एसडीएम मानिकपुर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, लेखपाल और थाना बहिलपुरवा पुलिस मौके पर पहुंचे थे. इसके बाद अधिकारियों ने बंदरी पुरवा के संपर्क मार्ग और जलभराव वाले स्थान का स्थलीय निरीक्षण भी किया है.
गांव के लोगों की मांग है कि बंदरी पुरवा में तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराई जाए और बारिश में बह चुके पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए. ताकि गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी न हो.
जानकारी के लिए बता दे कि गांव में पुल न होने से रोड में जल भराव की समस्या हो जाती है इसके कारण लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है. सालों से पुल न बनने के कारण आज ग्रामीण अनोखे ढंग से प्रदर्शन पर बैठे थे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 23, 2026, 08:29 IST



