Rajasthan

जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव का शेड्यूल जारी, 25 सितंबर को होगा मतदान

Last Updated:September 18, 2026, 09:35 IST

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live: नगर निगम जयपुर के आम चुनाव 2026 के बाद महापौर और उप महापौर चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है. महापौर चुनाव प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी और 19 सितंबर तक नामांकन होंगे. 21 सि…और पढ़ेंLive: जयपुर नगर निगम में महापौर चुनाव का शेड्यूल जारी, 25 सितंबर को होगा मतदानZoom

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. नगर निगम जयपुर के आम चुनाव 2026 के बाद अब महापौर और उप महापौर के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. महापौर पद की निर्वाचन प्रक्रिया आज 18 सितंबर से शुरू होगी. इसी दिन लोक सूचना जारी की जाएगी. 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी. 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी और इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. महापौर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा कांग्रेस ने अलग-अलग जिलों में पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं. पाली में विधायक भीमराज भाटी आज से जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा कर चुके हैं. भाटी ने अपने भाई लक्ष्मीनारायण के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से भी मुलाकात की है.

September 18, 202609:35 IST

राजस्थान में AIMIM का फोकस, 20 सितंबर को अजमेर आएंगे वारिस पठान

नगर निकाय चुनाव के बाद AIMIM ने राजस्थान में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक वारिस पठान 20 सितंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे अजमेर शरीफ दरगाह में जियारत करेंगे. इस दौरान राजस्थान में AIMIM के दोनों विजयी पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहेंगे. जियारत के बाद वारिस पठान मीडिया से बातचीत करेंगे. इस दौरान राजस्थान में पार्टी की हालिया चुनावी सफलता और आगे की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जानकारी साझा किए जाने की बात कही गई है. बता दें कि नगर निगम चुनाव के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी राजस्थान पहुंचे थे. अब वारिस पठान के दौरे को पार्टी की आगामी गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है

September 18, 202609:29 IST

जयपुर में 25 सितंबर को होगा महापौर का चुनाव

नगर निगम जयपुर के आम चुनाव 2026 के बाद अब महापौर और उप महापौर के निर्वाचन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. महापौर पद की निर्वाचन प्रक्रिया आज 18 सितंबर से शुरू होगी. इसी दिन लोक सूचना जारी की जाएगी. 19 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी. 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी और इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. महापौर पद के लिए 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा. मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा. वहीं उप महापौर का चुनाव 26 सितंबर को होगा. नामांकन सुबह 11 बजे तक और संवीक्षा 11:30 बजे से होगी. जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.

September 18, 202609:02 IST

निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन पर घमासान, निर्दलीयों पर अब भी नजर

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद अब बोर्ड गठन को लेकर सियासी माहौल गर्म है. कई नगरीय निकायों में भाजपा और कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से पीछे हैं. ऐसे में निर्दलीय पार्षद दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं. बोर्ड बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ निर्दलीयों का समर्थन जुटाने में लगी हैं. इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर सत्ता और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दावा किया कि पुलिस की मदद से निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पुलिस और प्रशासन के इस्तेमाल का आरोप लगाया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है.

September 18, 202608:14 IST

पाली में कानून व्यवस्था को लेकर भाटी का अनशन

पाली जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विधायक भीमराज भाटी आज से आमरण अनशन पर बैठेंगे. भाटी के भाई लक्ष्मीनारायण के साथ मारपीट की घटना के बाद विधायक ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. आरोप है कि महापौर का सिंबल देकर लौटते समय लक्ष्मीनारायण के साथ मारपीट की गई थी. भाटी ने मामले में पुलिस पर ढुलमुल कार्रवाई का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग भी की थी. विधायक भाटी का कहना है कि जब तक मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वह आमरण अनशन करेंगे. मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है.

September 18, 202608:13 IST

करौली में पार्षद के कथित अपहरण पर FIR

करौली नगर परिषद में पार्षदों की बाड़ेबंदी के बीच नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद उस्मान खान के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. उनके भाई हाजी रुखसार अहमद की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में पूर्व विधायक लाखन सिंह कटारिया, अमीनुद्दीन खान और वीर सिंह मीणा गढ़ी को नामजद किया गया है. शिकायत में आरोप लगाया गया कि उस्मान को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए बंधक बनाया गया. एफआईआर के बाद पुलिस ने पार्षद उस्मान खान को दस्तयाब कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं उस्मान ने वीडियो जारी कर अपहरण की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि वह किसी के दबाव में नहीं हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी हैं तथा रहेंगे. उन्होंने अपनी मर्जी से लौटने की बात कही.

September 18, 202608:13 IST

दूनी में कांग्रेस उम्मीदवार के लापता होने का आरोप

नगरीय निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस ने टोंक जिले की दूनी नगरपालिका की चेयरमैन उम्मीदवार अर्चना बड़गूजर के लापता होने का आरोप लगाया है. कांग्रेस का दावा है कि अर्चना को पुलिस द्वारा उठाकर ले जाया गया है. उनके परिजन भी पुलिस पर उन्हें ले जाने का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सत्ताधारी दल पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव के बाद बोर्ड गठन की प्रक्रिया के बीच कांग्रेस और उसके समर्थित पार्षदों पर दबाव बनाया जा रहा है. अर्चना बड़गूजर ने नगर निकाय चुनाव भाजपा के सिंबल पर जीता था, जबकि कांग्रेस ने उन्हें चेयरमैन पद का उम्मीदवार बनाया है. मामले में भाजपा और पुलिस प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 18, 2026, 08:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj