Rajasthan

जयपुर नगर निगम समेत 19 निकायों में कल से नामांकन, वार्डवार जानें ऑफिस का लोकेशन

Last Updated:August 26, 2026, 20:20 IST

Jaipur Nikay Chunav : जयपुर में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, 27 अगस्त से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. 19 निकायों के 690 वार्डों में 28 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान. 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे. नामांकन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे. यानी उम्मीदवारों को नामांकन के लिए सीमित समय मिलेगा और 31 अगस्त अंतिम तारीख होगी.

ख़बरें फटाफट

जयपुर नगर निगम समेत 19 निकायों में कल से नामांकन, वार्डवार जानें ऑफिस लोकेशनZoomजयपुर निकाय चुनाव अपडेट

जयपुर. जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी अब और तेज होने वाली है. जयपुर नगर निगम समेत जिले के 19 निकायों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों के सामने नामांकन दाखिल करने की चुनौती होगी. जिले के 19 निकायों के 690 वार्डों में होने वाले चुनाव में कुल 28 लाख 25 हजार 46 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

जिला प्रशासन ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही चुनावी मैदान की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होने लगी है. 27 अगस्त को चुनाव की लोकसूचना जारी होगी और इसी दिन से 31 अगस्त तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे. यानी उम्मीदवारों को नामांकन के लिए सीमित समय मिलेगा और 31 अगस्त अंतिम तारीख होगी.

जयपुर नगर निगम में 24 लाख से ज्यादा मतदाता
जयपुर नगर निगम क्षेत्र में कुल 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष मतदाता और 11 लाख 71 हजार 659 महिला मतदाता शामिल हैं. नगर निगम के 150 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव होगा. इसके लिए नामांकन प्राप्त करने के 15 अलग-अलग स्थल तय किए गए हैं. हर 10 वार्ड के लिए अलग नामांकन केंद्र बनाया गया है, ताकि नामांकन के दौरान भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने.

वार्ड नंबर एक से 50 तक जानें कौन कहां दाखिल करेगा नामांकन

इन वार्डों के लिए भी अलग केंद्र

वार्ड 101 से 110 के लिए जिला परिषद कार्यालय के पंचायत प्रकोष्ठ में नामांकन होगा.
वार्ड 111 से 120 के लिए नगर निगम पार्ट टू जलेबी चौक कार्यालय.
वार्ड 121 से 130 के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 26.
वार्ड 131 से 140 के लिए राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपार्क.
वार्ड 141 से 150 के लिए नगर निगम हवामहल आमेर जोन कार्यालय को नामांकन केंद्र बनाया गया है.

जिले में कुल 690 वार्डों के लिए होने हैं नामांकनजिले के 19 निकायों के कुल 690 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक हलचल भी बढ़ने वाली है. टिकट के लिए दौड़ लगा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को अब तय समय में अपने नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी. 31 अगस्त के बाद यह तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी कि कौन-कौन उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने जा रहा है.

9 और 11 सितंबर को होगा मतदाननिकाय चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे. 9 सितंबर को नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के लिए पहले चरण का मतदान होगा. इसके बाद 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में मतदान कराया जाएगा. दोनों दिन मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतगणना 14 सितंबर को होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे. चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान शुरू कर दी गई है. सभी मतदान केंद्रों का मौका निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

कानून व्यवस्था पर भी खास नजरजिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने अधिकारियों को चुनावी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है. नामांकन के बाद निर्वाचन से जुड़ी आगे की प्रक्रियाएं भी संबंधित अधिकारी ही संभालेंगे. निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं. असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के परिवहन पर विशेष निगरानी और चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के निर्देश भी दिए गए हैं. पुलिस, आबकारी और परिवहन विभाग मिलकर इस व्यवस्था पर काम करेंगे. लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा कराने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं.

150 पार्षद पदों के लिए कल से मुकाबलाकल से नामांकन शुरू होने के साथ ही जयपुर में चुनावी माहौल और गर्म होगा. 24 लाख से ज्यादा मतदाताओं वाले नगर निगम चुनाव में 150 पार्षद पदों के लिए मुकाबला होगा, जबकि जिले के बाकी निकायों को मिलाकर 690 वार्डों में चुनावी जंग होगी. टिकट की दौड़ के बाद अब नामांकन का दौर शुरू हो रहा है और आने वाले दिनों में जयपुर की सियासत पूरी तरह निकाय चुनाव के रंग में दिखाई देगी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 26, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj