जयपुर में नकली नोट चलाने वाली गैंग का खुलासा, आरोपियों में कांग्रेस प्रवक्ता का बेटा भी शामिल

Last Updated:August 25, 2026, 13:33 IST
Jaipur News : राजधानी जयपुर में पकड़ी गई नकली नोट चलाने वाली गैंग के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गैंग के चार आरोपियों में एक साहिल चौधरी राजस्थान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा है. गैंग से बरामद किए गए 4 लाख 30 हजार 500 रुपये के नकली नोट आगामी निकाय चुनाव में चलाने की तैयारी थी. नकली नोटों की खेप बांग्लादेश से लाई गई थी.जयपुर में पकड़ी गई नकली नोट चलाने वाली गैंग के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में.
जयपुर. जयपुर पुलिस ने जाली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. बजाज नगर थाना पुलिस और सीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 4 लाख 30 हजार 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि गैंग में एक आरोपी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा साहिल चौधरी है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि जाली नोटों की खेप बांग्लादेश से गिरोह के मुख्य सरगना के जरिए जयपुर पहुंची थी. इन्हें आगामी नगर निगम चुनाव में खपाने की तैयारी थी. नकली नोट मामले में कांग्रेस प्रवक्ता आर सी चौधरी के बेटे साहित चौधरी के पकड़े जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है.
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जाली नोट मुख्य सरगना अमन राणा के जरिए लाए गए थे. पुलिस के अनुसार अमन राणा रोहतक हरियाणा का रहने वाला है और वह फिलहाल बांग्लादेश से गिरोह का संचालन कर रहा है. इसी नेटवर्क के जरिए जाली नोट जयपुर तक पहुंचाए गए. सबसे बड़ा खुलासा यह है कि जाली नोटों की यह खेप आगामी नगर निगम चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी. यानी चुनाव के दौरान इन जाली नोटों को बाजार में चलाने की तैयारी थी.
4 लाख 30 हजार 500 रुपये के जाली नोट मिले हैं
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने जयपुर में और कितनी जाली करेंसी पहुंचाई है और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 4 लाख 30 हजार 500 रुपये के जाली नोट मिले हैं. इसके साथ ही जाली नोटों के परिवहन में इस्तेमाल दो लग्जरी वाहन स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश के रूप में हुई है. इसमें साहिल चौधरी कांग्रेस के प्रवक्ता आर सी चौधरी का बेटा बताया जा रहा है. आर सी चौधरी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) के महासचिव होने के साथ ही मुख्य प्रवक्ता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य भी हैं.
आगे और जाली नोट बरामद होने की संभावना हैपुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 178, 179 और 180 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे और जाली नोट बरामद होने की संभावना है. स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश का कहना है कि जाली नोटों के इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही हैस्पेशल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि ये नोट बांग्लादेश से गिरोह के मुख्य सरगना के जरिए लाए गए थे और आगामी नगर निगम चुनाव में इन्हें खपाने की तैयारी थी. मामले में आगे की जांच जारी है. गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है. पुलिस अब गिरोह के मुख्य सरगना और जाली नोटों की सप्लाई चेन तक पहुंचने में जुटी है. इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चुनाव में जाली नोट खपाने की योजना में और कौन-कौन लोग शामिल थे.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 25, 2026, 13:33 IST



