Sports

Vaibhav Suryavanshi bowling: वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बॉलिंग, एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर मचाई सनसनी

होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बॉलिंग, एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर मचाई सनसनी

Last Updated:August 25, 2026, 12:32 IST

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ न सिर्फ गेंदबाजी की बल्कि एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट को सन्न कर दिया. बेंगलुरु के सीओई में जारी मुकाबले में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से ये सफलता हासिल की.वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त बॉलिंग, एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर मचाई सनसनीZoomवैभव सूर्यवंशी ने एक ही ओवर में लिए दो विकेट

बेंगलुरु: बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक शानदार गेंदबाज भी हैं. दुनिया को ये बात तब पता लगी जब दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की उपकप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जाल बुना और नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ एक ही ओवर में दो-दो विकेट झटक डाले.

बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी CoE में जारी ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वैभव ने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर लिंगदोह को आउट किया तो पांचवीं गेंद पर नए बल्लेबाज लेमतूर का काम तमाम कर दिया. एक ही ओवर में दो विकेट लेने के बाद वैभव का रिएक्शन देखने लायक था. लिंगदोह बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में सर्कल के भीतर ही कैच आउट हुए तो लेमतूर का कैच विकेटकीपर ईशान किशन ने लिया, जो टीम के कप्तान भी हैं.

Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️

Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌

North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj