Sports

मालदीव ट्रिप भी है क्या? केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाक

होमखेलक्रिकेट

केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाक

Last Updated:September 08, 2026, 12:15 IST

दिग्गज क्रिकेट केविन पीटरसन को इंग्लैंड की टीम मेंटॉर नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को साझा किया. ईसीबी के इस पोस्ट पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने भी रिएक्ट पर पीटरसन के मजे ले लिए. सिर्फ इतना ही नहीं, आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी रिएक्ट किया है.केविन पीटरसन के केएल राहुल ने लिए मजे, इंग्लैंड के मेंटोर बनते ही उड़ा मजाकZoomकेएल राहुल और केविन पीटरसन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की 12 साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है. हालांकि, उनकी ये वापसी लिमिटेड ओवरों की टीम में मेंटोर के तौर पर हुई. पीटरसन को ये जिम्मेदारी 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए मिला है. इससे पहले पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी मेंटोर की भूमिका में काम कर चुके हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर पीटरसन को मेंटोर बनाने की जानकारी को साझा किया. इस नई भूमिका के लिए पीटरसन को दुनियाभर से बधाई मिली, लेकिन भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने एक ऐसा कमेंट किया, जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है.

केएल राहुल ने पीटरसन पर क्या रिएक्ट किया?

बता दें कि पीटरसन इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी काम कर चुके हैं. आईपीएल 2025 में पीटरसन टीम के मेंटोर थे और केएल राहुल भी उस टीम में शामिल थे. आईपीएल के उस सीजन के बीच में पीटरसन ने ब्रेक लिया था और छुट्टियां मनाने मालदीव चले गए. पीटरसन के इस फैसले के बाद खूब बवाल भी हुआ. उसी घटना को याद दिलाते हुए केएल राहुल ने ईसीबी के पोस्ट पर रिएक्ट कर पीटरसन के मजे लिए.

केएल राहुल ने कमेंट कर लिखा, “केविन पीटरसन इंग्लैंड के मेंटोर बनने के साथ क्या इसमें मालदीव ट्रिप का पैकेज भी जुड़ा है?” केएल राहुल के इस रिएक्शन को पीटरसन भी बहुत अच्छे से समझ गए और इसके जवाब में उन्होंने सिर्फ हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के सोशल मीडिया हैंडल से भी एक कमेंट किया गया, जिसमें लिखा गया कि, ” क्या मेंटोर हैं आप केविन पीटरसन.”

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2026, 12:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj