पत्नी सुनीता से विवाद के बीच गोविंदा ने जारी किया लीगल नोटिस, 100 करोड़ के मानहानि केस की दी चेतावनी

Last Updated:August 23, 2026, 11:22 IST
गोविंदा और सुनीता लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. दोनों के तलाक को लेकर काफी समय से अटकलें लग रही हैं. हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका वापस ले ली. अब इन सब चर्चाओं के बीच गोविंदा ने उनके और उनके परिवार के बारे में फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दी है.
गोविंदा ने तलाक की अफवाहों के बीच लीगल नोटिस जारी किया.
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. कपल के तलाक की खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा को कोर्ट के बाहर देखा गया था जिसके बाद उनकी टीम ने बताया कि उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली है. इन सबके बीच अब गोविंदा ने उनके बारे में भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की चेतावनी दे दी है. एक्टर ने लीगल नोटिस जारी कर 100 करोड़ का मानहानि केस करने की चेतावनी दी है.
गोविंदा ने जारी किया लीगल नोटिस
गोविंदा ने खास तौर पर एआई (AI) की मदद से बनाए गए फेक कंटेंट को लेकर भी चेतावनी दी है. इसमें उनकी मॉर्फ की गई तस्वीरें, नकली वीडियो, ऑडियो, डीपफेक और एआई से बदली गई तस्वीरें समेत कई कंटेंट शामिल हैं. अभिनेता का कहना है कि उन्होंने किसी को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनके नाम, तस्वीर, आवाज या परिवार से जुड़ी निजी चीजों का गलत इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है.
फेक न्यूज के खिलाफ एक्शन लेंगे एक्टर
गोविंदा द्वारा जारी लीगल नोटिस में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा कंटेंट बनाता या पोस्ट करता है या उसे आगे शेयर करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसमें मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े मामले शामिल हो सकते हैं. नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रावधानों का भी जिक्र किया गया है.
गोविंदा ने अपने इस नोटिस में कहा कि ऐसी फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ वो 100 करोड़ का मानहानि का केस करेंगे. बता दें, बीते काफी समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं. सुनीता आहूजा ने पैपराजी के सामने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं गोविंदा ने भी सबके सामने पलटवार किया है.
About the AuthorPranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 23, 2026, 11:22 IST



