पाली के कलीम अख्तर के हाथों के खाने के दीवाने हैं बॉलीवुड सितारे, सलमान से धर्मेंद्र तक जुड़ा खास कनेक्शन

Last Updated:September 13, 2026, 20:44 IST
Kaleem Akhtar Pali: राजस्थान के पाली के रहने वाले कलीम अख्तर अपने खास स्वाद और बेहतरीन खाना बनाने की कला के चलते चर्चा में हैं. उनके हाथों के खाने का स्वाद बॉलीवुड के कई सितारों को भी पसंद आया है. सलमान खान को जेल में खाना खिलाने से लेकर धर्मेंद्र तक कलीम अख्तर के खाने की तारीफ का जिक्र मिलता है. उनकी कहानी राजस्थान के हुनर और स्वाद की अनोखी पहचान बनकर सामने आती है.
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र से लेकर कई मशहूर हस्तियों ने इनके खाने की तारीफ की है. लेकिन इनकी सबसे चर्चा में रहने वाली कहानी जुड़ी है सलमान खान से! जब सलमान खान जोधपुर जेल में बंद थे, तब कलीम अख्तर वो पहले शख्स थे, जिन्होंने जेल जाकर सलमान खान को खाना खिलाया था. एक छोटे से रेस्टोरेंट से शुरू हुआ यह सफर आज बॉलीवुड सितारों के दिलों तक पहुँच चुका है. आइए जानते हैं कलीम अख्तर की इस खास कहानी और उनके हाथों के उस जादुई स्वाद के बारे में.राजस्थान का पाली शहर यूँ तो अपने कपड़ा उद्योग और संस्कृति के लिए जाना जाता है, लेकिन यहाँ के कलीम अख्तर ने अपने हाथों के ज़ायके से एक अलग ही पहचान बनाई है. कलीम अख्तर का बॉलीवुड से रिश्ता किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इंडस्ट्री में उनकी एंट्री का जरिया बने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रज़ा मुराद. रज़ा मुराद जब पाली में एक शूटिंग के सिलसिले में आए थे, तब उन्होंने कलीम अख्तर के हाथ का बना खाना चखा.स्वाद ऐसा कि रज़ा मुराद इसके मुरीद हो गए और इसी ज़ायके ने कलीम के लिए मुंबई के रास्ते खोल दिए.
कलीम अख्तर की सबसे चर्चित कहानियों में से एक है सलमान खान से जुड़ा वो वाकया, जब कांकाणी हिरण शिकार मामले में सलमान खान को जोधपुर की रातानाडा जेल में लाया गया था. कलीम अख्तर दावा करते हैं कि वे पहले ऐसे शख्स थे, जिन्होंने जेल के अंदर जाकर सलमान खान को खाना खिलाया था.
कलीम अख्तर सिर्फ ज़ायके के जादूगर ही नहीं हैं, बल्कि सिनेमा का जुनून भी उनके सिर चढ़कर बोलता है. बचपन से ही बड़े पर्दे पर चमकने का सपना देखने वाले कलीम ने अपने स्कूल के दिनों के दोस्तों—पूनम और दीपक मेहता के साथ मिलकर अपने बैनर तले पहली राजस्थानी फिल्म ‘शिकारी रो भायो भिखारी’ बनाई. यह फिल्म पाली के ‘मंथर सिनेमा’ में लगातार 17 दिनों तक हाउसफुल चली और कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए.
Add as Preferred Source on Google
कलीम अख्तर कहते भी है कि इंडस्ट्री में मेरी पहचान रज़ा मुराद जी के ज़रिए हुई. वे पाली शूटिंग पर आए थे और उन्हें मेरे यहाँ का खाना बहुत पसंद आया. उस ज़ायके ने मुझे बॉम्बे तक पहुँचा दिया. सलमान खान जब जोधपुर की जेल में थे, तब भी पहला बंदा मैं ही था जिसने उन्हें जेल के अंदर जाकर खाना दिया. मसाला तो सब डालते हैं सर, हम खाने में मोहब्बत डालते हैं. सिनेमा का शौक़ तो बचपन से था, इसलिए दोस्तों के साथ मिलकर ‘शिकारी रो भायो भिखारी’ फिल्म बनाई, जो 17 दिन तक हाउसफुल चली.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 13, 2026, 20:44 IST



