Rajasthan

बूंदी में खौफनाक घटना, गृह क्लेश के चलते पत्नी-पति ने उठाया खौफनाक कदम

Last Updated:September 13, 2026, 12:25 IST

Bundi Crime News: बूंदी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी कॉलोनी में गृह क्लेश के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. पत्नी रोशन ने फांसी का फंदा लगाया, जबकि पति हनीफ ने हाथ की नसें काटकर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए. संकरी सीढ़ियों के कारण शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

ख़बरें फटाफट

Bundi: पति-पत्नी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची FSL और MOB टीमZoomBundi Crime News: बूंदी में खौफनाक घटना, गृह क्लेश के चलते पत्नी ने लगाया फंदा, पति ने नसें काटकर दी जान

Bundi: बूंदी शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां एक दो मंजिला इमारत में पति-पत्नी ने खौफनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया. सुबह जब लोगों को इस दर्दनाक घटना की भनक लगी, तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस की टीम ने जब दो मंजिला मकान के कमरे में जाकर देखा, तो वहां का नजारा बेहद विचलित करने वाला था. पत्नी रोशन का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि उसके पति हनीफ ने अपने हाथ की नसें काटकर मौत को गले लगा लिया था. कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था. पुलिस द्वारा आसपास के लोगों और परिजनों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से गृह क्लेश (आपसी विवाद) चल रहा था. इसी कलह के चलते दोनों ने यह खौफनाक आत्मघाती कदम उठाया.

संकरी सीढ़ियों के कारण शव निकालने में हुई मशक्कतदोहरे आत्महत्या के इस घटनाक्रम की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, और उस दो मंजिला इमारत के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा होने लगी. एहतियात के तौर पर और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर बुलाया गया. पुलिस को शवों को बाहर निकालने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इमारत की सीढ़ियां इतनी संकरी थीं कि दोनों के शवों को नीचे उतारकर एंबुलेंस में रखने में पुलिस को करीब 30 मिनट का वक्त लग गया.

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच में जुटी पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर एफएसएल (FSL) और एमओबी (MOB) की विशेष टीमों को बुलाया. इन टीमों ने खून से सने कमरे और घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करवाने के बाद रोशन और हनीफ के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस हृदयविदारक घटना के पीछे के सटीक कारणों की गहनता से जांच कर रही है.

(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्‍स ड‍िप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का व‍िचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोश‍िश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताक‍ि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Bundi,Bundi,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 10:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj