भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

होमखेलक्रिकेट
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ये कारनामा करने वाली बनी पहली टीम
Last Updated:August 24, 2026, 23:18 IST
team india world record: भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर बनाने का कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. कोलंबो में जारी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने 27वीं बार WTC में ऐसा किया और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की शतकीय पारियों से भारत ने मैच की पहली पारी 503 रन बनाकर घोषित की.टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की और दिन की समाप्ति तक श्रीलंकाई टीम के 2 विकेट चटकाए. दूसरे दिन भारतीय टीम ने जैसे ही 400 रन का स्कोर पार किया और उसने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. दरअसल, टीम इंडिया 2019 से शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 400+ रन बनाने वाली टीम बन गई है.
इस मैच से पहले तक भारत और ऑस्ट्रेलिया इस मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 बनी हुई थीं, लेकिन टीम इंडिया ने 27वीं बार ये कारनामा कर कंगारू टीम को पीछे छोड़ दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 26 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 400+ रन बनाए हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है. इंग्लैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 23 बार 400+ रन बनाने का कारनामा किया है.
कोलंबो टेस्ट में मजबूत भारतटॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की. भारत ने 66 के स्कोर तक केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. केएल राहुल 33 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जायसवाल ने 9 चौकों के साथ 45 रन बनाए. यहां से देवदत्त पड्डिकल ने मोर्चा संभाला, उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 120 रन जोड़े. गिल ने 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे.
पडिक्कल-जुरेल ने जड़े शतकपंत पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे. उन्होंने 15 गेंदों का ही सामना किया था, इस बीच कलाई की चोट के कारण पहले दिन मैदान से वापस लौटना पड़ा. इसके बाद रवींद्र जडेजा (43) ने पड्डिकल के साथ 74 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. पड्डिकल 12 चौकों के साथ 117 रन बनाकर आउट हुए. मुकाबले के दूसरे दिन बारिश के चलते खेल बार-बार रुका. इस बीच पंत एक बार फिर बल्लेबाजी के लिए उतरे और ध्रुव जुरेल के साथ 112 रन जुटाए. पंत 8 बाउंड्री के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल ने 11 बाउंड्री के साथ 115 रन की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवानथा ने 2-2 विकेट निकाले. इनके अलावा, लाहिरु कुमारा ने 1 विकेट चटकाया.
दिन की समाप्ति तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 ओवरों का सामना किया और 2 विकेट गंवाकर सिर्फ 8 रन बनाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरु उडारा (1) को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या (2) को आउट किया. फिलहाल, श्रीलंकाई टीम भारत से 495 रन पीछे है. टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच 165 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद सीरीज का यह अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2026, 23:18 IST



