नींद और वजन का कनेक्शन: सिर्फ 80 मिनट कम सोने से बढ़ सकता है वजन? स्टडी का दावा चौंका देगा

Last Updated:September 17, 2026, 07:55 IST
Sleep And Weight Connection: शरीर का वजन सिर्फ खराब खानपान या ओवरईटिंग का ही नतीजा नहीं होता है. हालिया स्टडी की रिपोर्ट के अनुसार, रात में 80 मिनट कम सोने से भी वजन बढ़ सकता है और एक्टिविटी का लेवल कम हो सकता है. वजन कंट्रोल करने के लिए सोने का एक रूटीन अपनाना अच्छा उपाय है.इससे शरीर में सूजन कम होती है और बीमारियों का खतरा भी घटता है.
ख़बरें फटाफट
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं, लेकिन अच्छी नींद को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. सोशल मीडिया और बिजी लाइफस्टाइल ने देर रात तक जागना और कम सोना आम बात बना दिया है. हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि पर्याप्त नींद शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है जितनी बैलेंस्ड डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज.
हाल ही में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना लगभग 80 से 90 मिनट कम सोता है, तो इसका उसके वजन पर क्या असर पड़ता है. खास बात यह रही कि ये स्टडी किसी लैब में नहीं, बल्कि लोगों के अपने घरों में किया गया, जिससे उनके लाइफस्टाइल को बेहतर तरीके से समझा जा सका. नतीजों ने दिखाया कि थोड़ी-सी नींद की कमी भी समय के साथ वजन बढ़ने का कारण बन सकती है.
7-9 घंटे की नींद जरूरी इस स्टडी में 20 से अधिक उम्र के 95 वयस्कों को शामिल किया गया था. एक चरण में सभी लोगों ने अपनी सामान्य दिनचर्या के अनुसार 7 से 9 घंटे की नींद ली, जबकि दूसरे चरण में उन्हें रोजाना लगभग 90 मिनट देर से सोने के लिए कहा गया. दोनों चरण छह-छह सप्ताह तक चले. शोधकर्ताओं शारीरिक गतिविधियों, वजन, कमर की माप और अन्य स्वास्थ्य संकेतकों पर नजर रखी. परिणामों से पता चला कि कम नींद वाले चरण में लोगों ने औसतन लगभग 80 मिनट कम नींद ली और उनका वजन लगभग 450 ग्राम बढ़ गया. साथ ही वे पहले की तुलना में अधिक निष्क्रिय भी रहे.
कम सोने से बीमारियों का खतरालगातार कम नींद लेने से शरीर में सूजन बढ़ने का खतरा होता है. यही सूजन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और डिप्रेशन का जोखिम बढ़ाती है. इसलिए वेट कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि पर्याप्त नींद भी जरूरी है.
इन बातों का रखें ध्यानअच्छी हेल्थ के लिए फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर भोजन लें, नियमित व्यायाम करें और तनाव को मैनेज रखें. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करना, रोज एक ही समय पर सोना और ठंडे व शांत वातावरण में आराम करना भी नींद की क्वालिटी में सुधार सकता है. यदि पर्याप्त नींद लेने के बावजूद दिनभर थकान महसूस होती है, तो स्लीप एपनिया जैसे नींद संबंधी विकारों की जांच के लिए डॉक्टर से सलाह लें.
About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 17, 2026, 07:55 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



