Rajasthan

Sikar News: सीकर समेत 4 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, 66 करोड़ से ज्यादा की लागत से विकास

Last Updated:August 26, 2026, 11:36 IST

सीकर, रींगस, नीमकाथाना और फतेहपुर शेखावाटी रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प तेजी से जारी है. 66 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों में फतेहपुर स्टेशन के सभी काम पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य तीन स्टेशनों पर करीब 85% काम पूरा हो गया है. आधुनिक वेटिंग हॉल, लिफ्ट-एस्केलेटर, फुट ओवरब्रिज, स्मार्ट टिकटिंग और बेहतर यात्री सुविधाओं से इन स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है.

 तीन साल पहले शुरू किए गए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीकर जिले के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों के विकास कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं. सीकर जंक्शन, रींगस, नीमकाथाना और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है. यहां साल 2023 में 66 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य स्वीकृत किए गए थे. फतेहपुर स्टेशन पर सभी स्वीकृत काम पूरे हो चुके हैं, जबकि सीकर, रींगस और नीमकाथाना में करीब 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है.

सीकर जंक्शन पर करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन का स्वरूप बदला जा रहा है. यहां सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया जा रहा है. इसके अलावा भव्य मुख्य द्वार, आधुनिक वेटिंग हॉल, लिफ्ट, एस्केलेटर और एलईडी डिस्प्ले आधारित यात्री सूचना प्रणाली विकसित की जा रही है. नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच गया है. बाकी काम इसी साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही है.

इसके अलावा रींगस जंक्शन पर करीब 17 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं. खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए यहां चौड़े फुट ओवरब्रिज और विशाल वेटिंग लाउंज तैयार किए जा रहे हैं. यहां बड़ी पार्किंग व्यवस्था के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए भी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. रींगस रेलवे स्टेशन का विकास धार्मिक पर्यटन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे खाटूधाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

Add as Preferred Source on Google

नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर करीब 16 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं और इनमें भी लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. स्टेशन पर प्लेटफॉर्म शेल्टर, सुगम प्रवेश और निकास द्वार जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसके अलावा एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए कियोस्क बनाए जा रहे हैं. स्टेशन के विकास से क्षेत्र के यात्रियों के साथ स्थानीय कारोबारियों और उत्पादकों को भी फायदा मिलेगा.

फतेहपुर शेखावाटी रेलवे स्टेशन पर करीब 15 करोड़ रुपए के स्वीकृत विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं. इस स्टेशन को केवल ट्रेन में चढ़ने और उतरने की जगह के बजाय शहर के बहुउपयोगी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. इसी के तहत सर्कुलेटिंग एरिया, चौड़ी सड़कें, एयर कॉनकोर्स, एग्जीक्यूटिव लाउंज, मुफ्त वाई-फाई, स्मार्ट टिकटिंग और आधुनिक शौचालय जैसी सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण के लिए यहां सोलर पैनल, लैंडस्केपिंग और ग्रीन बिल्डिंग डिजाइन को भी प्रमुखता दी गई है.

अमृत भारत स्टेशन योजना के साथ इन रेलवे की अन्य विकास योजनाएं भी शेखावाटी के आर्थिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में अहम साबित होगी. मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल नीति के तहत आगे का काम किया जा रहा है. रेलवे सुविधाओं के विस्तार से सीकर के कोचिंग और व्यावसायिक क्षेत्र, रींगस-खाटूश्यामजी के धार्मिक पर्यटन तथा नीमकाथाना के माइनिंग उद्योग को गति मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 26, 2026, 11:36 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj