Entertainment

‘राका’ ने रिलीज से पहले बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 37 नंबर के रहस्य से उठा पर्दा, एटली को मिला बर्थडे गिफ्ट

Last Updated:September 21, 2026, 19:34 IST

Allu Arjun Raaka Guinness World Record: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से साल भर पहले ही इतिहास रच दिया है. प्रोडक्शन हाउस बीते कुछ दिनों से ’37’ नंबर पोस्ट करके इसके संकेत दे रहा था. उन्होंने डायरेक्टर एटली कुमार के बर्थडे पर ’37’ नंबर की गुत्थी से पर्दा उठाया है. ‘राका’ के अनूठे रिकॉर्ड ने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा का मान बढ़ाया है. आखिर, क्या है ’37’ नंबर का वर्ल्ड रिकॉर्ड से कनेक्शन? आइए, आपको बताते हैं.

ख़बरें फटाफट

'राका' ने रिलीज से पहले बनाया गिनीज रिकॉर्ड, 37 नंबर के रहस्य से उठा पर्दाZoomफिल्म ‘राका’ 2027 के आखिर में रिलीज होगी. (फोटो साभार: X/Videograb)

नई दिल्ली: अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘राका’ पर काम चल रहा है. इसे एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं, जिनका आज बर्थडे है. फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी पिछले पांच दिनों से ’37’ नंबर पोस्ट करके फैंस को उकसा रही थी. आखिरकार, उन्होंने एटली के बर्थडे यानी सोमवार 21 सितंबर को बताया कि ’37’ नंबर से जुड़े गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताया.

’37’ नंबर पर चर्चा तब शुरू हुई, जब 17 सितंबर को सन पिक्चर्स ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें गहरे, धुएं वाले बैकग्राउंड के सामने ’37’ लिखा था. उसके नीचे सुनहरे अक्षरों में ‘राका’ लिखा था. फैंस ने अंदाजा लगाया कि इसका कनेक्शन 21 सितंबर को एटली के जन्मदिन से हो सकता है. सोमवार 21 सितंबर की पोस्ट से साफ हो गया कि यह मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी से जुड़े एक रिकॉर्ड के बारे में था. दरअसल, फिल्म ने ‘रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर’ का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसमें एक साथ 37 परफॉर्मर्स को कैप्चर किया गया.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj