Entertainment

OTT पर पहले हफ्ते एंटरटेनमेंट का धमाका, 2 से 8 नवंबर तक रिलीज होंगी 14 फिल्में-सीरीज, अकेले Netflix पर होंगी 9

नई दिल्ली. ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन लोगों के लिए नवंबर बेहद खास होने वाला है. नवंबर का पहले हफ्ता काफी खास होने वाला है. इस हफ्ते कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं. कहीं हॉरर और सस्पेंस का तड़का मिलेगा, तो कहीं रोमांस, कॉमेडी और म्यूजिक का मजा देखने को मिलेगा.कुछ पुरानी फिल्में भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं.

नवंबर का पहला हफ्ता यानी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव पर भी दर्शकों के लिए काफी कुछ नया आने वाला है. अगर आप भी इस हफ्ते घर बैठे मनोरंजन का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लीजिए. आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है.

नेटफ्लिक्स प पर 6 नवंबर को मचेगा तहलका

इनमें पहली है, दिलवाली दिवाली. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये फैमिली कॉमेडी फिल्म ‘दिलवाली दिवाली’ 5 नवंबर पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म में मिहिर आहूजा, मनोज पाहवा, नीलू कोहली और ऑरा भटनागर जैसे कलाकार नजर आएंगे. रितेश मेनन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अंश नाम के एक लड़के की है, जो अपने परिवार के लिए नया अपार्टमेंट खरीदता है. लेकिन नए घर में पहुंचने के बाद उसे एहसास होता है कि उसके परिवार के लोग पुरानी यादों से ही जुड़े रहना चाहते हैं. फिल्म में परिवार, रिश्तों और भावनाओं के साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी.दूसरी है, कौरीबुरी मंदिर (द कर्स्ड टेंपल ऑफ कौरीबुरी). ये भी नेटफ्लिक्स पर 6 नवंबर को रिलीज होगी. हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह बंगाली सीरीज एक अच्छा विकल्प हो सकती है. सयंतन घोषाल के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी और शापित मंदिर के आसपास घूमती है. इसमें काला जादू, तंत्र-मंत्र और बदले की कहानी देखने को मिलेगी. यह सीरीज अवीक सरकार की किताब पर आधारित है.

रणवीर-दीपिका की ये फिल्में भी होगी रिलीज

इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर 3 नवंबर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शानदार अदाकारी वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ एक बार फिर ओटीटी पर देखने को मिलेगी. . इसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली हुई है.इसके अलावा. एनेस्थीसिया, 4 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसके अलावा गोलियों की रासलीला: राम-लीला ये भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी. 3 नवंबर को रिलीज होगी. अ डॉग्स परफेक्ट क्रिसमस ये भी 4 नवंबर को रिलीज होगी.यह एक हॉलीडे ड्रामा फिल्म है, इसके अलावा द पेलिकन ब्रीफ नेटफ्लिक्स पर 2 नवंबर को रिलीज होगी. टेकन: नेटली हॉलोवे नेटफ्लिक्सपर 4 नवंबर को रिलीज होगी.

कॉमेडी फिल्में भी हैं शामिल

इनके अलावा माई बेस्ट फ्रेंड आप नेटफ्लिक्स पर 2 नवंबर को देख पाएंगे. यह ब्राजील की एक कॉमेडी फिल्म है. मिनियन्स एंड मॉन्सटर्स आप जियो हॉटस्टार पर 2 नवंबर को देख सकते हैं. पॉपुलर फिल्म मोटू-पतलू एंड द मिस्ट्री ऑफ नागमणि, जियो हॉटस्टार पर 8 नवंबर को देख सकेंगे. मोटू और पतलू की मस्ती एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. इसके अलावा द ग्रेटेस्ट, प्राइम वीडियो पर 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा नूरू कोडी वानाविल, जी5 पर 6 नवंबर को रिलीज होगी.

बता दें कि मीसाया मुरुकु 2, सोनी लिव पर 6 नवंबर को रिलीज होगी. संगीत पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘मीसाया मुरुकु 2’ एक खास रिलीज है. इस फिल्म में तीन पीढ़ियों के संगीतकारों के सफर को दिखाया गया है. कहानी संगीत, परिवार और अलग-अलग पीढ़ियों के अनुभवों के आसपास घूमती है. फिल्म को IMDb पर 6.3 की रेटिंग मिली है. कुल मिलाकर 2 से 8 नवंबर के बीच ओटीटी पर अलग-अलग पसंद के दर्शकों के लिए काफी कुछ मौजूद है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj