1 महीने से हवा में लटका है ‘मौत का टीन शेड’! बाड़मेर के स्कूल में 304 बच्चों पर मंडरा रहा खतरा

Last Updated:July 12, 2026, 14:20 IST
Barmer School News: बाड़मेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशाला में 1 जून को आए तूफान में क्षतिग्रस्त हुआ लोहे का टीन शेड पिछले एक महीने से हवा में लटका हुआ है. स्कूल के 304 छात्र-छात्राओं के सिर पर हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है. लंच के समय बच्चे इसके पास पहुंच जाते हैं जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है. हालांकि प्रधानाचार्य ने सरपंच के सहयोग से इसे जल्द ठीक कराने का दावा किया है, लेकिन एक महीने से इस खतरे को न हटाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है.
ख़बरें फटाफट
Barmer School News: बाड़मेर जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिशाला में विद्यार्थियों की सुरक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे नजर आ रही है. विद्यालय परिसर में पिछले एक महीने से अधिक समय से एक क्षतिग्रस्त और जर्जर लोहे का टीन शेड हवा में लटका हुआ है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. सबसे हैरानी की बात यह है कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने और एक महीना बीत जाने के बावजूद इस गंभीर खतरे को हटाने या इसकी मरम्मत करने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
बिशाला स्कूल के प्रधानाचार्य जेपी शारदा के अनुसार, 1 जून को गर्मी की छुट्टियों के दौरान आए तेज रेतीले तूफान की वजह से इस भारी-भरकम लोहे के टीन शेड का एक हिस्सा उखड़कर नीचे गिर गया था. जबकि शेड का दूसरा बड़ा हिस्सा अब भी हवा में अधर में झूल रहा है. मानसून के इस दौर में जब भी तेज हवा चलती है, तो यह हिस्सा तेजी से हिलने लगता है. इसके कभी भी नीचे गिरने की आशंका बनी हुई है, जिसके नीचे आकर बच्चे चोटिल हो सकते हैं.
304 विद्यार्थियों के नामांकन वाला स्कूलयह टीनशेड वर्ष 2019-20 में तत्कालीन सरपंच लीला देवी द्वारा करीब 3 लाख 29 हजार रुपये की लागत से बनवाया गया था. वर्तमान में इस विद्यालय में कुल 304 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें 200 छात्र और 104 छात्राएं शामिल हैं. लंच (मध्यांतर) के समय बच्चे खेलते-खेलते अनजाने में इस खतरनाक और लटके हुए टीनशेड के पास पहुंच जाते हैं, जिससे उनके माता-पिता और स्कूल स्टाफ की सांसें अटकी रहती हैं.
प्रधानाचार्य का आश्वासन: जल्द होगा समाधानमामले को लेकर प्रधानाचार्य जेपी शारदा ने बताया कि अभी अस्थाई तौर पर बच्चों को इस क्षतिग्रस्त टीनशेड से दूर रहने की हिदायत दी गई है और इसके पास जाने से रोका जा रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि विद्यालय स्टाफ और वर्तमान सरपंच के सहयोग से इसके मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि एक महीना बीत जाने के बाद भी काम शुरू न होना लापरवाही को दर्शाता है. अब देखना होगा कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार करता है या इस खतरे को समय रहते हटाता है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Barmer,Barmer,Rajasthan



