स्मृति ईरानी से नाना पाटेकर की हुई थी ये आखिरी बात, अब सोचकर भावुक हुईं एक्ट्रेस, खिलाते थे अपने हाथों से बना खाना

Last Updated:October 08, 2026, 14:32 IST
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का ७५ वर्ष की उम्र में गोवा में निधन हो गया. भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी आखिरी मुलाकात हुई थी और क्या हुई थी.
नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा ‘दादा’ रहे.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में नाना पाटेकर अपने हाथों से स्मृति के लिए फिश फ्राई बनाते हुए दिखाई देते हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा, ”दादा, मैं उन्हें इसी नाम से बुलाती थी, जबकि पूरी दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी. वह मुझे कभी भी फोन कर लेते थे, उनमें किसी तरह की फॉर्मैलिटी नहीं होती थी. वह सीधे पूछते थे, ‘कहां है रे?”’
स्मृति ईरानी ने किया नाना पाटेकर को किया यादस्मृति ने आगे लिखा, ”मैंने नाना के साथ बिताए पलों की बहुत कम तस्वीरें खींची थीं. उस समय कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन वही तस्वीरें यादों का सहारा बन जाएंगी. मैं कभी-कभी अचानक नाना को फोन कर देती थी और उन युवा कलाकारों से उनकी बात कराती थी, जो उनको अपना आदर्श मानते थे. नाना भी हमेशा उसी गर्मजोशी के साथ उनसे बात करते थे. उनके सख्त और रूखे नजर आने वाले व्यक्तित्व के पीछे बेहद गर्मजोशी भरा दिल था.”
बनाकर खिलाया था हाथों से बना खानास्मृति ने नाना से जुड़ी अपनी सबसे प्यारी यादों में से एक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”एक बार नाना ने मेरे लिए अपने हाथों से खाना बनाया था. इसके पीछे कोई खास मौका नहीं था. बस नाना अपने अंदाज में मेरे लिए खाना बना रहे थे.”
क्या हुई थी स्मृति ईरानी की नाना पाटेकर से आखिरी बातचीतउन्होंने नाना के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को भी याद किया. स्मृति ने कहा, ”नाना ने एक दिन मुझसे पूछा था कि मैं पुणे कब आ रही हूं. मैंने जवाब दिया था कि जल्द ही आऊंगी. अब उनकी यही बात बार-बार याद आ रही है.”
गोवा में कहां है नाना पाटेकर का घरनाना पाटेकर का निधन गुरुवार को 75 साल की उम्र में हुआ. बताया जा रहा है कि गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर उन्हें तड़के तबीयत खराब होने और बेचैनी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया. उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआर दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
October 08, 2026, 14:32 IST



