‘भगवान राम के रोल में शानदार लगे रणबीर’, ‘रामायण’ देख गदगद हुए एसएस राजामौली, बांधे तारीफों के पुल

Last Updated:November 05, 2026, 18:14 IST
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अभिनय की जमकर तारीफ की है. फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार कमाई कर रही है. फिल्म का आधे दिन में घरेलू कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया.
ख़बरें फटाफट
एसएस राजामौली ने ‘रामायण’ के क्लाइमैक्स की तारीफ की. (फोटो साभार: Instagram@ssrajamouli)
नई दिल्ली: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ गुरुवार 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसने फिल्म जगत के तमाम सितारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म पर अपनी राय देने वालों में फिल्ममेकर एसएस राजामौली भी शामिल हैं. उन्होंने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की और उन्हें इस भूमिका में ‘शांत लेकिन शानदार’ बताया. उन्होंने यश और साई पल्लवी के काम की भी सराहना की.
मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स पर रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ देखने के बाद अपनी राय साझा की. उन्होंने कलाकारों के बेहतरीन अभिनय की तारीफ की और नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा को इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने के लिए बधाई दी. फिल्ममेकर के ट्वीट में लिखा था, ‘रामायण…फिल्म का पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके सीन देखने लायक हैं. भगवान राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से शांत, लेकिन शानदार लगे हैं. रावण के रूप में यश का अंदाज काफी असरदार है, जबकि सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं. फिल्म का प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स… मुझे बहुत पसंद आया. इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर लाने के लिए नमित और नितेश की पूरी टीम को बधाई.’
(फोटो साभार: X)
एसएस राजामौली ने पहले भी की थी तारीफ‘रामायण’ के लिए एसएस राजामौली की तारीफ सिर्फ इस ताजा समीक्षा तक ही सीमित नहीं है. फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले जब इसका ट्रेलर आया था, तब भी उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था. उन्होंने लिखा था, ‘रामायण एक ऐसी कहानी है जिसे हर भारतीय कहानीकार कभी न कभी सुनाना चाहता है. यह देखकर खुशी हो रही है कि नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा ने इसे इतने बड़े पैमाने पर पर्दे पर उतारा है. हर कलाकार ने इन कालजयी किरदारों में गहराई और जान डाल दी है. पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
आधे दिन में 50 करोड़ के करीब घरेलू कमाई‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, यश रावण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नज़र आएंगे. सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार शुरुआत की है. फिल्म ने अपने पहले दिन 5 बजे तक भारत में 48 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्राॉस कलेक्शन किया है. फिल्म के पहले दिन के अंतिम आंकड़े आने अभी बाकी हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 05, 2026, 18:14 IST



