Entertainment

हिमाचल की वादियों में खोईं भाग्यश्री, पराठों का लिया मजा, शेयर की शूटिंग की झलक

Last Updated:November 01, 2026, 10:32 IST

भाग्यश्री सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के खास पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. कभी परिवार के साथ तो कभी दोस्तों के संग उनकी तस्वीरें देखने को मिलती हैं. इस बार एक्ट्रेस का अंदाज कुछ अलग है. काम के साथ-साथ वह अपने घूमने के शौक को भी पूरा कर रही हैं. उनकी नई तस्वीरों में सुकून, मस्ती और पहाड़ों से प्यार साफ नजर आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideहिमाचल की वादियों में खोईं भाग्यश्री, पराठों का लिया मजा, शेयर की झलकZoomभाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर झलकियां शेर की हैं.

नई दिल्ली. अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनका मानना है कि पहाड़ों की सैर उन्हें अंदर से तरोताजा कर देती है और नई शुरुआत करने में मदद करती है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस यात्रा की कुछ झलक शेयर की, जिसमें उनके सफर के अनुभव और नई जगहों को देखने के शौक की झलक मिली.

तस्वीरों में भाग्यश्री पराठों का मजा लेती, खूबसूरत वादियों के सामने पोज देती और हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाती नजर आईं. उन्होंने अपनी छुट्टियों के कुछ वीडियो भी शेयर किए, साथ ही शूटिंग का एक बिहाइंड-द-सीन क्लिप भी दिखाया, जिसमें वह एक सीन की शूटिंग करती नजर आ रही हैं.

भाग्यश्री ने बताया कि उनका काम उन्हें घूमने और नए अनुभव लेने के मौके देता है. उन्होंने कहा कि वह हर पल का पूरा लुत्फ उठाना पसंद करती हैं, चाहे वह कुदरत को निहारना हो, लोकल खाने का स्वाद लेना हो, लोगों से मिलना हो या फिर आध्यात्मिक आशीर्वाद लेना हो.

भाग्यश्री का पोस्ट

अपने विचार शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘धूप और नई शुरुआत. मेरा काम मुझे घूमने और नए अनुभवों का आनंद लेना का मौका देता है. कुदरत, खाना, लोग और दर्शन. कभी-कभी मैं 24 घंटों में सब कुछ समेटने की कोशिश करती हूं, जैसे एक बच्चा जो कुछ भी मिस नहीं करना चाहता, जैसे एक बड़ा जो समय को फिसलते हुए देखता है, पता नहीं इनमें से कौन मुझे आगे बढ़ाता है.’

उन्होंने आगे बताया कि हर अनुभव जिंदगी में कुछ जोड़ता है और वह सफर के जरिए ऐसी ही यादें इकट्ठा करती रहती हैं. उन्होंने लिखा, ‘कहते हैं कि जिंदगी आपके सभी अनुभवों का जोड़ है और मैं वहीं गिनती रहती हूं. हिमाचल उन सुंदर, दिलकश जगहों में से एक है, जो आपमें नई जान भर देती है और आप वहां ऊर्जा पाने के लिए बार-बार जाना चाहते हैं.’ इंद्रनील द्वारा निर्देशित फिल्म में अभिनेत्री के साथ अभिनेता जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में होंगे. हालांकि, फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

About the AuthorShikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 01, 2026, 10:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj