Rajasthan

होटल में बर्थडे पार्टी या कुछ और? नाबालिग लड़की के दावे से मचा बवाल, पुलिस ने शुरू की जांच

अलवर. एनईबी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब हिंदू संगठनों की महिला विंग से जुड़ी महिलाएं हबीबी होटल पहुंचीं और वहां मौजूद युवक-युवतियों को लेकर सवाल उठाए. महिला विंग की ओर से दावा किया गया कि उन्होंने करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों के साथ होटल में जाते देखा था. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी महिलाओं को मौके पर बुलाया गया और होटल में जांच की गई.

महिलाओं का आरोप है कि होटल के कुछ कमरों में लड़कियों के कपड़े, सिगरेट और बीयर की बोतलें मिलीं. इस दौरान होटल में कई युवक-युवतियों के मौजूद होने की बात भी सामने आई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने होटल में मौजूद करीब आधा दर्जन युवकों को अपने साथ ले जाकर पूछताछ शुरू की. हालांकि, पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि होटल में नाबालिग लड़की पहुंची थी या नहीं और वहां वास्तव में क्या हुआ था.

नाबालिग लड़की को होटल में जाते देखने का दावा

हिंदू महिला विंग की अंजना दीवान ने दावा किया कि उन्होंने करीब 16 साल की एक लड़की को तीन युवकों के साथ होटल में जाते देखा. इसके बाद उन्होंने संगठन की अन्य महिलाओं को मौके पर बुलाया. महिलाओं ने होटल पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की और कमरों की स्थिति देखी. उनका कहना है कि कुछ कमरों में लड़कियों के कपड़े, सिगरेट और बीयर की बोतलें मिलीं. इस दौरान होटल में कई युवक-युवतियां मौजूद थे. आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ युवक होटल से निकल गए. उनके कपड़े कमरे में ही रह गए थे. इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद करीब आधा दर्जन युवकों को अपने साथ लिया.

होटल संचालक पर भी लगाया आरोप

अंजना दीवान ने आरोप लगाया कि जब महिला विंग की महिलाएं होटल पहुंचीं तो होटल संचालक ने उन्हें पुलिस को सूचना नहीं देने के लिए धमकाने और डराने का प्रयास किया. हालांकि महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने के बाद होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. अंजना दीवान ने कहा कि यह मामला किसी धर्म या समुदाय से जुड़ा नहीं है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा से संबंधित है. उनका कहना है कि यदि किसी होटल में नाबालिग बच्चे पहुंच रहे हैं तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है.

बर्थडे पार्टी की बताई गई वजह

महिला विंग की गरिमा गोयल ने बताया कि होटल में मौजूद युवकों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कही. हालांकि, महिलाओं का दावा है कि जिस कमरे में युवक-युवतियां मौजूद थे, वहां बर्थडे पार्टी जैसा कोई आयोजन नजर नहीं आया. महिला विंग ने पूरे मामले की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि होटल में आने वाले लोगों की उम्र और पहचान की उचित जांच होनी चाहिए, खासकर यदि कोई नाबालिग वहां पहुंचता है.

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी पूरी स्थिति

पूरे मामले में पुलिस की ओर से होटल में मिले लोगों और सामान को लेकर जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में वास्तव में कौन-कौन लोग मौजूद थे और क्या कोई नाबालिग वहां पहुंचा था. महिला विंग की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच और संबंधित लोगों के बयान के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल क्षेत्र में  इसको लेकर चर्चा की स्थिति बनी हुई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj